
एक CID अधिकारी ने कहा कि एजेंसी उन केसों पर भी दोबारा विचार कर रही है जो पहले बंद कर दिए गए थे। अधिकारी ने आगे कहा कि अब तक 59 केस जिनमें फाइनल रिपोर्ट जमा हो चुकी थी, आगे की जांच के लिए फिर से खोल दिया गया है।

गंगोत्री वाले राज्य उत्तराखंड में फिलहाल भाजपा की सरकार है। इसके बाद हरिद्वार से निकलकर यूपी में प्रवेश करने वाली गंगा जब बिहार पहुंचती है तो वहां भी अब भाजपा का सीएम है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनथ तो 2017 से ही हैं। गंगा जहां पर सागर से मिलती है, वह गंगा सागर पश्चिम बंगाल में है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद EVM स्ट्रॉन्गरूम के बाहर TMC और BJP कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प। आधी रात को ममता बनर्जी के धरने के बाद कोलकाता के स्ट्रॉन्गरूम इलाकों में 'लॉकडाउन' जैसी पाबंदियां और धारा 163 लागू।

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले ईडी एक बार फिर से ऐक्शन में है। जन वितरण प्रणाली घोटाले में ईडी ने कुल 9 ठिकानों पर आज ही छापेमारी की है। इस मामले में आरोप है कि सप्लायर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स से कम दाम पर गेहूं खरीदा गया, जो गरीबों को बांटने के लिए आया था। फिर इसे बाजार में बेच दिया गया।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरे हैं। एक तरफ हुमायूं कबीर की कार को घेरकर पत्थरबाजी हुई है तो वहीं भाजपा के दिनाजपुर से कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को दौड़ाकर पीटा गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की नौबत आ गई।
हाईकोर्ट ने बंगाल चुनाव में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों को पीठासीन अधिकारी बनाने के चुनाव आयोग (ECI) के आदेश को खारिज कर दिया है। जानें कोर्ट ने क्या अहम टिप्पणियां कीं और क्यों लगी EC के फैसले पर रोक।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल चुनाव रैली में ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला। शाह ने बंगाल में बाबरी मस्जिद न बनने देने, घुसपैठियों को निकालने और महिला सुरक्षा के साथ UCC लागू करने जैसे बड़े वादे किए। पढ़ें पूरी खबर।
भाजपा का कहना है कि यह मुस्लिम तुष्टीकरण की हद है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस गाने के वीडियोज को यह कहते हुए शेयर कर रहे हैं कि हिंदुओं को जागने की जरूरत है। काली और दुर्गा की पूजा करने वाले बंगाल में आखिर काबा और मदीना का गाना एक सांसद क्यों मंच पर गा रही है।
कुछ इलाकों में भ्रम की स्थिति भी बन सकती है और टाइट फाइट के मुकाबलों में यदि मुसलमानों के कुछ हजार वोट भी इधर के उधर हुए हालात बदल सकते हैं। इसके अलावा मुस्लिमों के एक वर्ग में टीएमसी से नाराजगी की भी बात है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी को वोट देने के लिए हम भाजपा के टारगेट पर रहते हैं।
अमित शाह ने कोलकाता में BJP का 'संकल्प पत्र' जारी कर पश्चिम बंगाल में बदलाव का वादा किया है। यह संकल्प पत्र भाजपा की 2026 विधानसभा चुनाव रणनीति का अहम हिस्सा है। जानिए क्या-क्या वादे शामिल हैं?