
IMD ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में भी पहुंच गया है। IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पूरे देश में पहुंचने में एक दिन की देरी हुई है। आम तौर पर 8 जुलाई को देशभर में इसका आगमन हो जाता है।

मध्य प्रदेश में मॉनसूनी बारिश परेशानी बढ़ाती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Monsoon in India: 9 जुलाई 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 1 दिन की देरी से पूरे भारत को कवर कर लिया है। IMD ने दिल्ली-NCR, यूपी, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

IMD ने कहा है कि 9 जुलाई को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में कई स्थानों पर आंधी-बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार वाली ते हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
IMD Rain Alert: पिछले एक हफ्ते से बारिश का कहर झेल रही मुंबई को मंगलवार को आखिरकार बारिश रूकने से काफी राहत मिली है। एक हफ़्ते तक लगातार बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया था।
IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश के बीच मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया गया है, जबकि पुराना मुंबई-पुणे हाईवे भी पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया गया।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर मॉनसूनी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आगे दो दिनों के लिए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…
दिल्ली-NCR में रविवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। गुरुग्राम और फरीदाबाद में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Mausam: उत्तराखंड में मॉनसून के पूरी तरह ऐक्टिव हो जाने के कारण जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इससे झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा।