
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 162 नगरीय निकायों में मतदान होगा। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच रही हैं और निर्वाचन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बेंगलुरु की अदालत ने अभिनेता प्रकाश राज को कई वोटर आईडी कार्ड रखने के आपराधिक मामले में शुक्रवार को सशर्त जमानत दी। अदालत ने उन्हें चार हजार रुपये की नकद जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया। यह मामला 2019 के चुनावों से जुड़ा है।

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में कल दूसरे चरण की वोटिंग होने वाली है। पोलिंग बूथ पर पहुंचने से पहले या बाद में अगर आपका Voter ID खो जाए या गलती से घर पर ही रह जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इन 11 में से किसी एक वैध पहचान पत्र के साथ भी आसानी से अपना वोट डाल सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि वोटरों को कोई कठिनाई न हो इस पर पूरा ध्यान दिया गया। घर के पास बूथ पर ही सुनवाई के लिए अधिकारियों को प्रेरित किए जाने और खुद सुनवाई पर न जा पाने की स्थिति में दूसरे को दस्तावेज लेकर भेजने की भी सुविधा देने का ही नतीजा है कि सुनवाई का काम तेजी से हुआ।
मेरठ में पाकिस्तानी नागरिक सबा की गिरफ्तारी में नया मोड़ आया है। अधिवक्ता का दावा है कि जिस वोटर कार्ड के आधार पर उसे जेल भेजा गया, वह सठला गाँव की नाजिया का है। पुलिस पर बिना सत्यापन के गलत कार्रवाई करने का आरोप लगा है।
यूपी में एसआईआर के तहत वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। वोटर आईडी की बदलवा लें पुरानी फोटो नहीं तो मुश्किल होगी। ऐसे में वह अभी फॉर्म-8 भरकर अपनी नवीनतम फोटो लगाएं।
अगर SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के Form 6 के जरिए आप आसानी से दोबारा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रदेश भर में 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम माई इंडिया माई वोट निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सीईओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार हर पात्र व्यक्ति को मतदाता बनाया जाए। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएं। कैंपस एंबेस्डर और वॉलेंटियर की मदद से पात्र युवाओं को मतदाता बनवाने के लिए फॉर्म भरवाया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि लोगों को सुनवाई के लिए 7 दिन का समय दिया जाएगा। समय की कोई दिक्कत नहीं है। वह दस्तावेज ढंग से जमा करें और अपना नाम मतदाता सूची से जुड़वाएं। यूपी में 27 अक्तूबर 2025 तक मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे।