
पीएम मोदी की अपील का असर दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ सीएम ने अपने सरकारी काफिले का आकार कम करने और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की घोषणा की है।

हाल में छत्तीसगढ़ का बजट पेश किया गया था जिसमें महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना को दो साल पूरे हो चुके हैं और तीसरे साल के लिए भी महिलाओं को हर महीने रकम बैंक खाते में मिलती रहेगी। 30 जनवरी को 24वीं किस्त जारी की गई थी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन के दौरान केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई, जिसके बाद केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस चीफ दीपक बैज ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह सरकार दिल्ली और नागपुर से चल रही है, इसलिए ये लोग छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं को कैसे समझ पाएंगे? इन्होंने बिजली का बिल बढ़ाया और जमीन के दाम बढ़ाए, तो इन्हें जनता के पास जाकर समझाना चाहिए था कि इससे लोगों को क्या फायदा होगा।
Hindustan Times Leadership Summit 2025: देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने 'हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025' में बातचीत के दौरान बताया- 31 मार्च से पहले भी नक्सलवाद का खात्मा हो सकता है।
कभी राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय में हर रोज़ फरियादियों की आवाज़ें गूंजती थीं, मंत्री और विधायक सीधे जनता के बीच बैठते थे, और हर कोई उम्मीद लेकर आता था मेरी भी सुनवाई होगी!
भूपेश है तो भरोसा है नामक फेसबुक आईडी से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बैठक में राज्य सरकार द्वारा युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में लिए गए फैसलों से पूर्व सैनिकों, विधवाओं और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा।
Hamar Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पारिवारिक पृष्ठभूमि कृषक परिवार से है। जनसंघ के समय उनके बड़े पिता स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय सन 1962 से 1967 तक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा से विधायक और सन 1972 से 1977 तक सांसद रहे। वे जनता दल सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री रहे।
छत्तीसगढ़ में जमीन के नीचे भारी मात्रा में खजाना की खोज हुई है। ‘मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड’ ने हाल ही में राज्य के ज्वाइंट लाइसेंस एरिया में तीन कीमती खनिजों की खोज की है।