
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्षय तृतीया के मौके पर वृंदावन पहुंचे और स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दो महीने में दूसरी बार यहां पहुंचे इस कपल ने आम श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रवचन सुना।

विराट कोहली रविवार को खेले जाने वाले मैच में अगर 3 छक्के लगा लेते हैं तो वे खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर लेंगे। इसके साथ वे उस एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिसमें क्रिस गेल और रोहित शर्मा पहले से ही मौजूद हैं।

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अचानक वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के चरणों में शीश नवाया। इस बार उनकी मुलाकात में कुछ ऐसा अलग था जिसने सबको हैरान कर दिया।

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक बड़ी जमीन खरीदी है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पति-पत्नी ने अलीबाग में दो प्लॉट मिलाकर 5.19 एकड़ जमीन को खरीदा है।
विराट कोहली ने 35 वर्ष की आयु पार करने के बाद भी क्रिकेट के मैदान पर अपनी बादशाहत कायम रखी है और कई अविश्वसनीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस उम्र के पड़ाव के बाद उनकी 12 प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं।
प्रेमानंद जी महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को जीवन से जुड़ी अहम बातें समझाते हुए कहा कि अपने काम को भगवान की सेवा मानकर करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अपने काम को सेवा समझिए। गंभीर और विनम्र बने रहिए। भगवान के नाम का जप करते रहिए। मन में ईश्वर को देखने और पाने की सच्ची इच्छा होनी चाहिए।’
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को गुरुग्राम के वजीराबाद तहसील कार्यालय पहुंचे और अपनी संपत्तियों की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम कर दी, ताकि इंग्लैंड में रहने के कारण उनकी गुरुग्राम स्थित संपत्तियों का कानूनी जिम्मा उठाया जा सके।
विराट कोहली की एक ताजा तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। उसमें वह एक शख्स के साथ खड़े दिख रहे हैं। उनकी दाढ़ी के ज्यादातर बाल सफेद दिख रहे हैं। इस तस्वीर के बाद फैंस डर गए हैं कि कहीं किंग कोहली जल्द ही वनडे क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान न कर दें।
कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वह चार जून को हुई भगदड़ की घटना पर अपनी स्थिति रिपोर्ट सार्वजनिक करे। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट से इस रिपोर्ट को गोपनीय रखने का अनुरोध किया था।
चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जबकि RCB अधिकारी समेत चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। मामले की अगली सुनवाई 9 जून को होगी।