
विनेश फोगाट ने संन्यास से वापसी की घोषणा की है और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदक जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि उनका जोश और प्रतिस्पर्धा की भूख अभी भी बरकरार है। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में अयोग्य होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था, लेकिन अब वह फिर से खेल पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने रेसलिंग में वापसी का ऐलान किया है। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया था लेकिन अब अगले ओलिंपिक की तैयारी में कूद चुकी हैं। 31 साल की महिला पहलवान ने एक इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया।

विधायक विनेश फोगाट फिर से दंगल लड़ने की तैयारी में हैं। रेस्लिंग मैट पर लौटने का ऐलान उन्होंने कर दिया है। ओलंपिक गेम्स 2028 के लिए उन्होंने हुंकार भरी है। पिछली बार वह ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गई थीं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के दिसंबर 2023 में हुए चुनाव को चुनौती देने वाली बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और सत्यव्रत कादियान की याचिका खारिज कर दी। ये सभी खिलाड़ी अलग-अलग तारीखों पर भी अदालत के सामने पेश नहीं हुए।

रविवार को बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह हरियाणा के चरखी दादरी के बैंद कलां गांव पहुंच गए। यह विनेश फोगाट के क्षेत्र में आता है। बृजभूषण ने कहा कि अगर हमारी शराफत जाननी है तो हमारे इलाके में जाकर पूछ लीजिए।

विनेश को सोमवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 मार्च 2025 को विनेश फोगाट ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने पति सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इस बारे में बताया था।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद भी सम्मान दिया है। इसमें 4 करोड़ कैश और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण का एक महंगा प्लॉट भी शामिल है।

हरियाणा सरकार की तरफ से चार करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि को लेकर विनेश फोगाट ने कहा है कि वह इनसे एक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स अकैडमी खोलेंगी।

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट 50 किलोग्राम वर्ग में फाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उन्होंने खेल से रिटायरमेंट लेने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा।

फोगाट ने चार करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार चुना चंडीगढ़। पहलवान विनेश फोगाट ने