
वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने भदोही में कहा कि निषाद समाज को 2027 से पहले आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने 25 जुलाई से “आरक्षण संकल्प यात्रा” निकालने की घोषणा की और चेतावनी दी कि आरक्षण नहीं मिला तो 2027 में भाजपा को वोट नहीं देंगे।

Six Months of Bihar NDA Govt: बिहार में नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के छह महीने पूरे होते ही विपक्षी दलों ने नौकरी और महिलाओं को 2 लाख रुपये तक की मदद पर सवाल पूछना शुरू कर दिया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा पर बोलते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि अभी जस्ट चुनाव हारे हैं, तो अभी हम बिहार में रहकर ही क्या करेंगे। सरकार को काम करने के लिए 3 महीने का समय दिया है, अगर काम नहीं होते हैं तो तैयारी करके मैदान में उतरा जाएगा।

Gaura Bauram Assembly Seat Election Result 2025: बिहार के दरभंगा जिले की गौड़ाबौराम विधानसभा सीट पर भाजपा के सुजीत सिंह ने रोचक चुनावी मुकाबले में आरजेडी के अफजल अली खान को 5669 वोटों से जीत दर्ज की है।
Kusheshwar Asthan Assembly Seat Election Result 2025: बिहार के दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जेडीयू के अतिरेक कुमार ने 36441 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी गणेश भारती सदा को हराया।
महागठबंधन के डिप्टी सीएम कैंडिडेट मुकेश सहनी बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के साथ जाने की खबरों को लेकर मीडिया पर भड़क गए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या वो सुसाइड कर लें या झूठी खबर फैलाने वाले को गोली मार दें।
दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट से लड़ रहे अपने भाई और वीआईपी के अध्यक्ष संतोष सहनी को बिठाकर मुकेश सहनी ने महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट कर रही पार्टियों में से किसी एक से बड़ा दिल दिखाकर त्याग करने की अपील की है।
मुकेश सहनी ने दरभंगा जिले की गौड़ाबौराम सीट से अपने भाई संतोष सहनी को बिठाकर राजद के बागी लेकिन लालटेन सिंबल पर चुनाव लड़ रहे अफजल अली खान का समर्थन कर दिया है। सहनी ने कहा कि बड़ी लड़ाई के लिए त्याग छोटा है।
वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने महगठबंधन द्वारा मुस्लिम डिप्टी सीएम चेहरा नहीं घोषित किए जाने के सवाल पर शुक्रवार को कहा कि भाजपा को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी को अपने नेता शाहनवाज हुसैन की फिक्र करनी चाहिए।
राजद, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का साझा चुनावी घोषणा पत्र 28 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इसमें तेजस्वी यादव के महिलाओं और युवाओं से किए गए रोजगार और अन्य वादों को शामिल किया गया है।