
कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किसानों के हितों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उर्वरक वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। मोतिहारी में कृषि निदेशक ने निरीक्षण के दौरान अवैध बिक्री और जमाखोरी के मामले में कार्रवाई की। कई उर्वरक प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, और जीरो टॉलरेंस नीति लागू की गई है।

बिहार सरकार ने सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में दो एआई कंपनियों के साथ करार किया है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी गूगल के प्रतिनिधियों से बात की।

बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार के बाद जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी गई है। निशांत को वैशाली का जिला प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 4 मंत्रियों को दो-दो जिलों के प्रभार मिले हैं, बाकी को एक-एक जिला आवंटित किया गया है।

खरौनाडीह में पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का स्वागत किया गया। वे श्रीश्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ में शामिल होने आए थे। यज्ञ समिति के संयोजक अंशु चौधरी ने उन्हें फरसा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक केदार गुप्ता, यज्ञ अध्यक्ष निर्मल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम में विजय सिन्हा शामिल होंगे। 20 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आमंत्रण स्वीकार किया है। अखिल भारतीय परशुराम परिषद की बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे जदयू नेता निशांत कुमार को जेड श्रेणी सुरक्षा देने का फैसला बिहार सरकार ने लिया है। वहीं, सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी है।
पमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी अंचलाधिकारियों के निलंबन पर हस्ताक्षर कर दिया। इसके बाद विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। विभाग ने पहले भी छह अंचलाधिकारियों को निलंबित किया था। इस तरह 47 हड़ताली अंचलाधिकारी को अब तक निलंबित किया जा चुका है।
बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले एक साथ 41 अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। डिप्टी सीएम रहते विजय सिन्हा ने हड़ताल कर रहे सीओ और आरओ को कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद काम पर नहीं लौटने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अंचल कार्यालयों में रोज दाखिल-खारिज के पांच हजार मामले सामने आते हैं। इसी तरह 10 हजार परिमार्जन में सुधार तो 1200-1300 मामले मापी के आते हैं। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में आठ लाख से अधिक जमीन से संबंधित मामले लंबित रह गए।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संगीत और कला के लिए एक बड़ी क्षति है। आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 11,000 से अधिक गाने गाए, जो न केवल लोकप्रिय थे बल्कि नई प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा भी बने।