
Noida News: -विजयनगर क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी, सब्जी काटने वाले चाकू से सीने पर किया वार, घायल को लेकर थाने पहुंचे परिजन-छह नवंबर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला और छह माह का बच्चा घायल हो गए। मसूरी क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से शेर सिंह की मौके पर ही मौत हुई। विजयनगर में गलत दिशा से आई स्कॉर्पियो ने कार को टक्कर मारी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालकों की तलाश शुरू की है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में 20 अक्तूबर को तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे दुष्यंत सिंह राघव को टक्कर मार दी। हादसा इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के सामने हुआ। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें सामने आईं। पीड़ित ने बाइक नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में 13 अक्टूबर को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे गोविंद सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ और सर्जरी की जरूरत है। बाइक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजय नगर में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों ने अंशु कुमार के साथ मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना 29 अक्टूबर की रात की है। घायल को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। अंशु की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर में अतिक्रमण से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और सड़कों पर जाम लग रहा है। निवासियों के अनुसार, पुराना विजयनगर और प्रताप विहार सबसे अधिक प्रभावित हैं। रेहड़ी-पटरी वालों के सड़क किनारे खड़े होने और दुकानदारों के सामान बाहर रखने से रास्ते बाधित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जोनल कार्यालय में शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
Ghaziabad News: समाजवादी पार्टी के ‘जनसेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत बुधवार को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के विजयनगर सेक्टर-11 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग के नेतृत्व में आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों का ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड शुगर, फेफड़ों और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। गर्ग ने बताया कि ऐसे शिविर पिछले कई दिनों से लगाए जा रहे हैं और स्थानीय लोग इनका लाभ उठा रहे हैं।
Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर स्थित सेक्टर-नौ में गाली-गलौज का विरोध करने पर दिनेश के साथ मारपीट की गई। दिनेश के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात पार्क में दोस्त राहुल से बात करते समय प्रवीण उर्फ हर्ष कुमार ने उनसे गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने भारी वस्तु से उनके हाथ पर वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विजय नगर में गुरुवार सुबह एक बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरे में चोरी का संदिग्ध कैद हुआ है, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद मिल सकती है। बाइक मालिक अपने स्तर पर वाहन की तलाश कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि बाइक या संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी मिलने पर सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचित करें।
Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर सेक्टर-नौ निवासी रेखा ने शिकायत में आरोप लगाया कि 20 अक्टूबर को उनका बेटा विजयनगर थाने के सामने अस्थायी दुकान लगा रहा था। इसी दौरान अनिकेत और उसकी मां ने सामान फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।