
बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित 20 पंचायतों के मुखिया को पटना में यशश्वी मुखिया सम्मान दिया गया। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के मुखिया अब पहले से ज्यादा ताकतवर हैं। डिप्टी सीएम विजय चौधरी और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

Bihar Govt Samrat Cabinet Ministers Department List: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा है। पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है।

Samrat Cabinet Ministers Party Caste District Area Full List: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। सीएम, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत अब सरकार में 35 मंत्री होंगे।

Samrat Choudhary Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल और असम चुनाव में भाजपा की जबर्दस्त जीत के बाद सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार 7 मई को हो रहा है। सबसे बड़ी खबर यह कि जदयू के मंत्री भाजपा से ज्यादा नहीं होंगे।
Samrat Choudhary Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल चुनाव का मतदान खत्म होते ही सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार पर फोकस शिफ्ट हो गया है। चर्चा है कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार 3 या 6 मई को हो सकता है।
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी। सोनपुर के हरिहरनाथ धाम में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए 680 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे जदयू नेता निशांत कुमार को जेड श्रेणी सुरक्षा देने का फैसला बिहार सरकार ने लिया है। वहीं, सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी है।
बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले एक साथ 41 अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। डिप्टी सीएम रहते विजय सिन्हा ने हड़ताल कर रहे सीओ और आरओ को कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद काम पर नहीं लौटने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
Samrat Choudhary Cabinet Oath: बिहार में भाजपा के सीएम सम्राट चौधरी के साथ आज सिर्फ 2 नेता शपथ लेंगे। सरकार में जेडीयू से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे। बाकी मंत्री बाद में कैबिनेट विस्तार में बनेंगे।
Nitish JDU Dy CM: बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार में जेडीयू से डिप्टी सीएम कौन बनेगा, इसको लेकर नीतीश कुमार की पार्टी में उलझन है। नेता उनके बेटे निशांत कुमार को सरकार में आने के लिए मना रहे हैं।