
अलीगढ़ में महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजने वाले एक दरोगा पर गाज गिर गई।शादी सात दिन पहले ही चंडौस थाने में तैनात दरोगा को एसएसपी ने शनिवार को निलंबित कर दिया। सात दिन बाद उनकी शादी होनी है।

हापुड़ में वैलेंटाइन-डे पर एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूम रही थी। वह प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। इसी बीच उसके पति ने पीछा करते हुए दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया।

मथुरा में शनिवार को बांके मंदिर बिहारी मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालु से गोस्वामी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गोस्वामी ने बैंत मारकर श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया।

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में एक शॉपिंग मॉल उस वक्त जंग के मैदान में तब्दील हो गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों उसकी प्रेमिका के साथ शॉपिंग करते पकड़ लिया। मॉल के अंदर चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे और महिलाओं के बीच हुई गुत्थमगुत्ता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

खुद को ठाकुर बताते हुए किसी से विवाद कर रही महिला बैंककर्मी का नया वीडियो सामने आया है। इसमें बैंककर्मी ने पूरा मामला विस्तार से बताया है। इसके साथ ही यह भी कहा कि अपने स्टेटमेंट पर कायम हूं। ठाकुर होने पर गर्व है।

शाहजहांपुर जिले के ढकिया तिवारी गांव के विमलेश के 16 वर्षीय इकलौते पुत्र अंकित सिंह की वंदे भारत से टकराने के बाद हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

बेंगाबाद के लुप्पी पंचायत में रोजगार सेवक भीम महतो द्वारा रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। समाजसेवियों ने गिरिडीह उपायुक्त से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाभुक को योजना के तहत राशि देने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं।

वेलेंटाइन वीक से दूसरे दिन रविवार को प्रपोज डे पर दिल की बात जुबां पर लाना आशिक मिजाज युवक को भारी पड़ गया। बाबू, सोना कहते हुए पुकारे जाने पर युवती ने युवक की सरेराह चप्पलों से धुनाई कर डाली।

दादों थाना क्षेत्र के मोहकमपुर गांव में मिट्टी के अवैध खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ट्रैक्टर-ट्रालियों द्वारा सरकारी जमीन से मिट्टी उठाने का दृश्य है। ग्रामीणों के आरोपों के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की है और बिना अनुमति मिट्टी खनन की पुष्टि की है।

अलीगढ़ सांसद गौतम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कोल रजवाहा (नहर) को खाली कराए जाने के मुद्दे पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी की।