
वाराणसी में बन रहा देश का अपने तरह का पहला रोप-वे जल्द ही शुरू होने वाला है। इन दिनों लोड टेस्टिंग ट्रायल चल रहा है। शहर के बीच रोप-वे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग खूब वीडियो बना रहे हैं। यह वीडियो वायरल भी हो रहे हैं।

वाराणसी के नमो घाट पर आज से काशी-तमिल संगमम का शुरू होगा। इसका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से इस आयोजन में भागीदारी करने का आह्वान किया था।

वाराणसी में शुक्रवार को बारिश ने कहर ढा दिया। सुबह से देर रात तक बारिश होती रही। इससे बीएचयू समेत तमाम स्थानों पर भारी जलजमाव हो गया। शनिवार और रविवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

वाराणसी कचहरी में मंगलवार को दारोगा और सिपाही की वकीलों ने घेरकर पिटाई कर दी। बेरहमी से पिटाई के कारण दारोगा की हालत गंभीर है। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फारी फोर्स के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच पूरा कचहरी परिसर खाली हो गया।

बनारस में जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन कई प्रयोग कर रहा है। अब ऐसा प्रयोग किया गया है जिससे अगर किसी ने गलत लेन में जाने की कोशिश की तो उसका टायर ही फट जाएगा। इसके साथ ही रेड लाइट जंप करने पर सिटी कंट्रोल कमांड सेंटर से चालान होगा।

गौतम बुद्ध का अस्थि अवशेष वियतनाम से बुधवार को वाराणसी लाया गया। एयरपोर्ट पर खुद वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने अगवानी की। उनके साथ डीसीपी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां से अस्थि अवशेष कलश सारनाथ ले जाया गया।

यूपी में राजधानी लखनऊ के बाद वाराणसी में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। दोनों मरीज बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं। पिछले दिनों दोनों कही बाहर घूमने गए थे। फिलहाल दोनों को घरों पर आइसोलेट कर दिया गया है।

वाराणसी के चौबेपुर इलाके की कॉलोनी और बगीचे में घुसे तेंदुए को 12 घंटे बाद भी पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वाराणसी के साथ ही गाजीपुर और लखनऊ से टीमें बुलाई गई हैं। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। आसपास के बड़े इलाके में दहशत की स्थिति है।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब स्थित दालमंडी के चौड़ीकरण को लेकर यहां के व्यापारियों और मकान मालिकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। अब यहां पर जब तक अधिग्रहण या सहमति नहीं बन जाती तब तक ध्वस्तीकरण नहीं होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रोपवे निर्माण के बीच एक बार फिर मेट्रो ट्रेन चलाने पर मंथन शुरू हो गया है। इस बार मेट्रो का रूट वाराणसी के बाहरी इलाके में रखने पर विचार हो रहा है।