
बिहार में अगले साल यानी 2027 तक एक और एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा। एएआई ने टर्मिनल निर्माण समेत बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है।

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व में विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है। इसका उद्देश्य जल, जंगल और वन्य जीवों को नुकसान से बचाना है। पेट्रोलिंग अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर संवेदनशील इलाकों तक की जा रही है, जहां शिकारियों द्वारा लगाए गए जालों को ढूंढकर नष्ट किया जा रहा है।

बगहा, नगर प्रतिनिधि। राजकीय मध्य विद्यालय,बडगांव बगहा एक के 62 छात्र-छात्राओं का जत्था

वाल्मीकि नगर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे ममेरे-फुफेरे भाई की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। दूसरे हादसे में तीन युवक घायल हो गए।
वाल्मीकिनगर पुलिस और एसएसबी ने होली पर्व के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की। लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा जागरूक करते हुए शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया।
बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने वाल्मीकी नगर का दौरा किया। उन्होंने इको पार्क का भ्रमण किया और आंगनवाड़ी बच्चों को पोशाक का वितरण किया। मंत्री ने वाल्मीकिनगर के विकास के लिए सरकार से बातचीत करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक रिंकू सिंह भी मौजूद थे।
वाल्मीकिनगर में बगहा मुख्य पथ पर नवका टोला गांव के निकट हार्डवेयर की दुकान के सामने शेड का निर्माण किया जा रहा था। वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य को रोक दिया। बताया गया कि दुकान से सटे वन विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा था।
बगहा में साइबर थाने की पुलिस ने वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच मोबाइल, छह पासबुक, नौ चेक और आठ एटीएम कार्ड बरामद हुए। ये ठग नेपाल के लोगों के नाम से खाता खोलकर साइबर ठगी का पैसा मंगाते थे।
वाल्मीकिनगर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 36 वनरक्षियों ने भाग लिया। उन्हें वन्यजीव अधिवास प्रबंधन, ग्रासलैंड, फायर लाइन, और पेट्रोलिंग के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण जंगलों और जानवरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।
वाल्मीकि नगर में बाइक दुर्घटना में घायल युवक गौतम कुमार की बेतिया में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उसके परिवार में कोहराम मच गया। गौतम भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसकी बहन की शादी 20 अप्रैल को होने वाली थी। बाइक दुर्घटना में उसका साथी भी घायल हुआ है।