
स्वतंत्रता दिवस-2026 और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर वैशाली जिले में हर घर तिरंगा अभियान 09 से 17 अगस्त 2026 तक चलाया जाएगा। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। अभियान में तिरंगा वितरण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न गतिविधियाँ शामिल होंगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित गरुणा टीम और अभया ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सोमवार को कोनहारा घाट क्षेत्र में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 2 चोर रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर में कांवरियों का बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सफर कठिन हो गया है। तेज धूप और टूटी सड़कों के कारण कांवरियों को काफी परेशानी हो रही है। वैशाली जिले के बिठौली गांव के जत्थे के सदस्यों ने जिला प्रशासन से सड़कों से कंकड़ और शीशे को हटाने की अपील की है।

Hajipur News: खेतों में नमी के अभाव में बिचड़ा गिराने में हुआ विलंब, इसलिए 10 अगस्त तक किसान करेंगे धान की रोपनी अनुदानित धान बीज वितरण में विलंब और खेतों में नमी के अभाव में हुआ विलंब इस वर्ष धान की रोपनी के...
वैशाली जिले में सभी पात्र लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु मिशन मोड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र लाभुक राशन कार्ड से वंचित न रहे। अब तक 1,04,750 नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
वैशाली जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने लएन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. नसीमुल होदा को निलंबित किया है। विद्यालय ने 11वीं कक्षा में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिली थी। जांच में छात्रों की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता पाने का निर्देश दिया।
Buxar News: वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र में चौसा चेकपोस्ट पर एक टाटा नैनो कार से शराब और बीयर की 87.840 लीटर की खेप बरामद की गई। उत्पाद पुलिस ने कार चालक भागवत साह को गिरफ्तार किया। यह शराब बिहार के हाजीपुर ले जाई जा रही थी।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन वैशाली ने एक संकल्प सभा सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिताओं में विभिन्न छात्रों को पुरस्कार भी दिए गए। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ सामूहिक संकल्प लिया।
‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत राज्य में कुल 09 दस्तावेजों में 07 का हाजीपुर में निबंधन निबंधन कार्यालय से 11 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने योजना का हाजीपुर में किया था शुभारंभ
वैशाली जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य 2030 तक जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाल विवाह के उन्मूलन का संकल्प लिया। कार्यकम के दौरान बाल विवाह रोकने के लिए सहयोग देने का वचन भी दिया गया।