
उत्तराखंड के हल्द्वानी में डबल मर्डर हुआ है। गुरुवार सुबह मंडी परिसर में युवक और युवती की खून से सनी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, दोनों की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पहचानने भी मुश्किल हैं।
मसूरी के एक स्कूल में बनीं बुल्लेशाह की मजार को कुछ उपद्रवियों ने तोड़ दिया। मजार से चोरी भी हुई। इस घटना का वायरल वीडियो बवाल कर रहा है। मुस्लिम समाज के विरोध के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा किया है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में यूपी के एक युवक को चोरी के शक में तीन लोगों ने बेरहमी से पीटकर मार डाला। मारकर अर्धनग्न करके सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है।

देहरादून में पौने दो करोड़ की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जीजा ने ही पैसों के लालच में अपने साले के घर लूट कराई। जीजा समेत पांच आरोपी अरेस्ट हुए हैं।

अवैध तरीके से बांग्लादेशियों की घुसपैठ कराकर उन्हें देहरादून में बसाने और भारतीय दस्तावेज दिलाने के मामले में पुलिस अब तक सही रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पा रही है। जांच में सामने आया कि उनका डेटा पुराने होने के कारण नष्ट हो चुका है।

एंजेल चकमा को चीनी कहकर गोदने वाली बात उत्तराखंड पुलिस ने नकार दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना सिर्फ दो गुटों का आपसी विवाद था, क्योंकि हमलावर नेपाली और मणिपुरी थे।

अति उत्साह में दिख रहे भाजपा समर्थक इस कदर जोश में थे कि सुभाष रोड पर पुलिस मुख्यालय के सामने बुलेट से पटाखे फोड़े। महानगर भाजपा कार्यालय के बाहर भी जोरदार आतिशबाजी की गई।

अल्मोड़ा में पीआरडी जवान ने गांव की एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी की बेटी की शादी से पहले 25 हजार उधार देने का वादा किया था, लेकिन शादी से पहले वह मुकर गई।

देहरादून में नाबालिग से कथित रेप केस में पुलिस की झूठी कहानी बेनकाब। पोक्सो कोर्ट में पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस के दावों को खारिज किया। बताया कि कैसे पुलिस ने उनसे कोरे कागज में साइन लिए।

नैनीताल के बेतालघाट में दबंगई और फायरिंग के आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा। वे बाजार में शॉपिंग करने पहुंचे थे, पुलिस ने उन्हें सादी वर्दी में तमंचे की नोंक पर अरेस्ट किया।