
उत्तराखंड के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सारी जांचें फ्री होंगी। भाजपा सरकार चुनाव से जनता को बड़ी राहत दी है। इससे रोजाना कम से कम 15 हजार लोगों को फायदा होगा।

Roorki News: नगर पंचायत झबरेड़ा में सोमवार को उत्तराखंड शासन द्वारा नामित चार सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने सभी सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सदस्य इंद्रेश मोती, मुकेश कश्यप, रोशन वाल्मीकि और नीरज रानी शर्मा हैं।

नीट पर देशभर में मच रहे बवाल के बीच उत्तराखंड में यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पुलिस असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से इतर भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड में भी हजारों की संख्या में युवा सड़क पर उतरे। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता समेत कई मांगों के लिए सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।
या, रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता: कैड़ा भाजयुमो ऋषिकेश ने युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार को आधुनिक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। ये परियोजनाएं महाकुंभ-2027 और कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेंगी। स्थानीय नागरिकों के लिए भी आधारभूत सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के मौके भी मिलेंगे।
लालकुआं में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के आवास पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्थानीय समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और पशुपालकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
कांग्रेस नेताओं ने देहरादून के परेड ग्राउंड में राहुल गांधी की रैली का स्थल बदलने के लिए प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि रैली के लिए उत्साह है, लेकिन भाजपा सरकार घबरा गई है। अब यह रैली 17 जुलाई को बन्नू स्कूल/कॉलेज मैदान में होगी।
Roorki News: झबरेड़ा,संवाददाता। नारसन ब्लॉक में मंगलवार को संकुल स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-विशेष नि:शुल्क ट्रेन यात्रा 2026' के तहत 37 श्रद्धालुओं का दल देहरादून के लिए रवाना हुआ। सांसद अजय भट्ट ने यात्रा की शुरुआत करते हुए इसे आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया। यात्रा में सभी सुविधाएं जैसे आवास और परिवहन मुफ्त में उपलब्ध हैं।