
एमटीवी स्प्लिट्सविला के कंटेंस्टेंट निहारिका और उर्फी जावेद के बीच क्या विवाद है इसका खुलासा खुद उर्फी ने कर दिया है। उर्फी ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि उसने मेरे बॉयफ्रेंड को किस करा था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

स्प्लिट्सविला 16 में आई कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी जब उर्फी के सामने आईं तो दोनों के बीच एक टेंशन सी नजर आई। अब एक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि ये टेंशन इस वजह से थी क्योंकि एक पार्टी में निहारिका ने उर्फी के बॉयफ्रेंड को किस किया था। अब उर्फी ने इस दावे को गलत बताया है।

अब आज यानी रविवार का 'वीकेंड का वार' काफी धमाकेदार होने वाला है। आज के एपिसोड में तड़का लगने उर्फी जावेद आएंगी। 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि उर्फी जावेद घर में आती हैं और घरवालों से टास्क कराती हैं।

इस बार उर्फी अपने किसी कपड़े या फैशन सेंस की वजह से नहीं, बल्कि किसी और कारण से सुर्खियों में हैं। उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके होठों की हालत देख फैंस के भी पसीने छूट गए। उनके इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स नाराजगी तक जाहिर कर रहे हैं।

'बिग बॉस ओटीटी' की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी कभी प्लास्टिक तो कभी कांच से बनी ड्रेस पहन हर किसी को हैरान कर चुकी हैं। वहीं, कई बार अपने इन्हीं बोल्ड ड्रेसेस के चलते उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। एक बार फिर से उर्फी अपने यूनिक आउटफिट के साथ सामने आई हैं।

फैंस को उम्मीद थी कि ये शो पूरव झा 'द ट्रेटर्स' शो को जीतेंगे, लेकिन ट्रॉफी कोई और ही उड़ा ले गया। ऐसे में अब शो हारने के बाद पूरव ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है।

द ट्रेटर्स के पहले सीजन का टाइटल उर्फी जावेद और निकिता लूथरा ने अपने नाम कर लिया है। शो जीतने के बाद उर्फी को पूरव झा और हर्ष गुजराल के फैंस ने घटिया मैसेज और गालियां भेजी हैं। इसके स्क्रीनशॉट उर्फी ने शेयर किए हैं।

2 मिनट 47 सेकंड के इस रियलिटी सीरीज 'द ट्रेटर्स' के ट्रेलर में एक-एक करके शो के 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट को दिखाया जाता है। करण जौहर शो के होस्ट हैं। ट्रेलर की शुरुआत करण जौहर की आवाज के साथ होती है, जिसमें वो बताते हैं कि ये 20 सेलेब्स एक पैलेस में साथ रहेंगे।

अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके कहा है कि कान फेस्टिवल में जाना कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने बताया कि कान फेस्टिवल खुद को बढ़ावा देने का एक अवसर है। यही सच है और मैंने इसे यहां कह दिया है।

उर्फी जावेद गणपति की पूजा करते देखी जा चुकी हैं। वह गीता पढ़ती हैं और मंदिर में दर्शन करने जाती हैं। उन्होंने एक रीसेंट वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मंदिर की सीढ़ियों पर घुटनों के बल दिख रही हैं।