
बांसडीह में गोंड समाज के छात्र-युवाओं का धरना 18वें दिन भी जारी है। उन्होंने अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है, क्योंकि यूपी टेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। यदि समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिला, तो गोंड समाज के छात्र आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन छात्रों को बीएड की अंकतालिका न मिलने के कारण आवेदन में कठिनाई हो रही है। छात्रों का कहना है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बीच की असहमति के कारण उन्हें मार्कशीट नहीं मिल रही है, जिससे वे समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

यूपी टीईटी 2026 के फॉर्म चार साल बाद भरे जा रहे हैं। अगर आपके ग्रेजुएशन में 50% से कम नंबर हैं तो भी आप किन नियमों के तहत बेझिझक आवेदन कर सकते हैं, यहां जानिए पूरा गणित।

UPTET 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी 2 से 4 जुलाई के बीच प्रस्तावित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद आरक्षित वर्ग (SC, ST और OBC) के कार्यरत शिक्षकों के अर्हता अंक' को लेकर है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कक्षा 6–8 के शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य करने के लिए नियमों में संशोधन का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि UPPSC को भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट करना होगा कि यह सिर्फ 9–10 कक्षा के लिए है।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का भारी रुझान देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में लगभग 6600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया और आवेदन पूरी की। परीक्षा की तैयारी में व्यापक कदम उठाए गए हैं ताकि नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 1 मई तक का समय दिया गया है। आयोग ने सभी से समय सीमा का पालन करने की अपील की है।
यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अहम जानकारी यहां विस्तार से पढ़ें।
UPESSC UPTET 2026 Registration Online Form : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन के समय जुड़वा भाई या बहन की भी सूचना मांगी है। इसके अलावा अब सभी अभ्यर्थियों को अपनी लाइव फोटो लगानी होगी। सेल्फी की फोटो भी चलेगी।
UP TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी 2026 के लिए अहम गाइडलाइन जारी की है, जिसके तहत एक से ज्यादा शादी करने वाले उम्मीदवार परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे।