
UP LT Grade Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इस बार शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा का स्तर काफी कठिन कर दिया है। इस मुख्य परीक्षा का लेवल अब सीधे तौर पर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) के बराबर रखा गया है।

यूपी पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन पर गंभीर सवाल उठे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अप्रैल को अपनी कॉपी देखने के बाद संभल में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. आदेश कुमार ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आशीष शुक्ला ने यूपी पीसीएस 2024 में 41वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की। आठ घंटे की कठिन ड्यूटी के बावजूद उन्होंने नियमित पढ़ाई जारी रखी और दिन में पढ़ाई के लिए ज्यादातर नाइट ड्यूटी चुनी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2024 के अंतिम परिणाम में चयनित 154 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें बहुप्रतीक्षित नौकरी तो मिल गई है लेकिन कुछ आवश्यक कागजों पर भविष्य टिका हुआ है।
लखनऊ के फल विक्रेता के बेटे ऋतिक सोनकर ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा में 22वीं रैंक हासिल की। ऋतिक ने डीयू से पढ़ाई की और कई असफलताओं के बाद तीसरे प्रयास में सफलता पाई।
रवि कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 64वीं रैंक हासिल की है। इस सफलता के साथ उनका चयन ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पद के लिए हुआ है। चलिए जानते हैं कि कौन है रवि कुमार राय गुप्ता।
पीआईबी वाराणसी में एमटीएस पद पर 2023 में नौकरी शुरू करने वाले बृजेश अकोल अब नायब तहसीलदार की जिम्मेदारी संभालेंगे। रविवार की देररात निकले यूपीपीएससी के परिणामों में उन्होंने 249वीं रैंक हासिल की है।
परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका अनामिका मिश्रा ने अपनी मेहनत ने मिसाल पेश की है। उन्हें चौथे प्रयास में यूपी पीसीएस 2024 में चौथी रैंक हासिल हुई है।
यूपी पीसीएस 2024 के फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के 864 होनहारों के साथ ही बिहार, दिल्ली और राजस्थान समेत 10 अन्य राज्यों के 68 अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट की सबसे रोचक बात यह रही कि 'नेहा' नाम की 13 बेटियों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें से 3 टॉप-11 में शामिल हैं। वहीं लड़कों में 'अभिषेक' नाम के 22 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।