
प्रयागराज में यूपीपीसीएल के कर्मचारियों ने 18 वर्षों से बंद अंतर्निगमीय स्थानांतरण प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 2008 के बाद से स्थानांतरण की कोई व्यवस्था नहीं है। कई कर्मचारी अपने गृह जनपद से दूर कार्यरत हैं और महिलाएं, दिव्यांग समेत अन्य विशेष मामलों पर विचार नहीं किया जा रहा है।

विजिलेंस टीम ने सुबह-सुबह छापेमारी की। टीम जब मोहल्ला निवासी करीब 65 वर्षीय अलीजान के मकान पर पहुंची और पूछताछ शुरू की, तो टीम को देखकर अलीजान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर फर्श पर गिर पड़े। यह देख टीम में शामिल जेई, लाइनमैन और पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने 47 लाख उपभोक्ताओं का बिजली भार बढ़ाने के आदेश की समीक्षा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में हस्तक्षेप करे और इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाए। इस मामले की कानूनी पड़ताल करके फैसला वापस करवाए और उपभोक्ताओं के हित संरक्षित करे।

यूपी की राजधानी लखनऊ में करीब 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन का लोड बिना पूछ बढ़ा दिया गया। उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग से इसकी शिकायत की है। परिषद का कहना है कि कनेक्शन का लोड बढ़ाने के चलते उपभोक्ताओं के बिल में फिक्स्ड चार्ज बढ़ जाएगा और उनकी न्यूनतम देय राशि में भी इजाफा होगा।
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। बिजली की नई दरों की घोषणा हो गई है। रेट में परिवर्तन यानी की बढ़ोतरी नहीं हुई। इसके साथ ईवी चर्जिंग को लेकर भी राहत दी गई है। नोएडा के उपभोक्ताओं को बिजली बिल में पहले की तरह 10 प्रतिशत छूट मिलती रहेगी।
लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को चार मंजिला भवन में आग लग गई थी। अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई थी। उन्हें अग्निकांड की जांच मिली थी। जांच में पता चला कि तत्कालीन सहायक निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से वर्ष 2016 में यह एनओसी तैयार की गई थी। उसी एनओसी के आधार पर उसने निगम से बिजली का कनेक्शन लिया था।
बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई महीने के बिल में 4.43 फीसदी कम भुगतान करना होगा। ईंधन अधिभार शुल्क की गणना के लिए बीते दिनों नियामक आयोग द्वारा जारी आदेश का असर दिखाई देगा। बीते साल अप्रैल से हर महीने उपभोक्ताओं पर ईंधन अधिभार शुल्क लगाया जा रहा है। नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन से इस पर जवाब तलब किया था।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का यूपीपीसीएल प्रबन्ध पर आरोप एल प्रबन्ध पर आरोप दमनात्मक-शोषणकारी नीतियों में तत्काल
यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति में नया रिकॉर्ड बना दिया है। यूपीपीसीएल के मुताबिक 32673 मेगावाट की रिकॉर्ड बिजली मांग पूरी करते हुए देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बन गया है।
कादराबाद, संवाददाता। केबिल बॉक्स फटने से फीडरों पर बिजली आपूर्ति बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।