
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल और सपा विधायक विजय सिंह गौड़ के निधन पर शोक प्रस्ताव पास हुआ। विधायक चौधरी बाबू लाल का फोन जब्त किया गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित कर दी है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने साल 2025-26 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था मजबूत नींव पर खड़ी है। कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में संतुलित विकास ने राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में प्रदेश का योगदान भी बढ़ा है।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र का पहला दिन विधायी प्रक्रियाओं और औपचारिक घोषणाओं के नाम रहा। विधान परिषद की कार्यवाही में जहाँ राज्यपाल के अभिभाषण को प्रतिवेदित किया गया, वहीं साल के शुरुआती 12 महत्वपूर्ण अधिनियमों को पटल पर रखा गया।

प्रदेश सरकार ने विधानसभा में पहली बार आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश करते हुए उत्तर प्रदेश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेज विकास दर की तस्वीर रखी। रिपोर्ट में निवेश, निर्यात, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में हुई प्रगति को बताया गया है।

विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान सपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राज्यपाल नाराज हुईं और तीन बार विधायकों को टोका।

UP Vidhan Sabha LIVE: विधान मंडल का बजट सत्र राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हो हुआ तो सपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार ने सोमवार को पहली बार विधानसभा में आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा का आज से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र के पहले ही दिन सरकार 11 विधेयक मंजूरी के लिए लाएगी। विपक्ष ने भी खास तैयारी कर रखी है। एसआईआर के साथ ही अमेरिका से व्यापार समझौते और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर का काम किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होना चाहिए। आने वाले चुनावों के लिए यह बेहद जरूरी है। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, मृतकों के नाम कटवाने और मतदाताओं के वोट स्थानांतरित करवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरवाएं।

यूपी का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और 11 फरवरी को करीब 9 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश होने की संभावना है। सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं पर रहेगा। इससे पहले आज सर्वदलीय बैठक में सदन संचालन पर चर्चा हुई।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की पहली बैठक 8 जनवरी 1887 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुई थी। नॉर्थ वेस्टर्न प्रोविंसेज एंड अवध लेजिस्लेटिव काउंसिल की इस बैठक में चार भारतीय जबकि पांच अंग्रेज शामिल हुए थे।