
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के शिक्षा मंत्री को भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और राम प्रसाद बिस्मिल में अगर अंतर नहीं पता, तो वहां चौपट होना ही होना था, बच्चे नकल नहीं करते तो क्या करते?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बताया है कि गौतम बुद्ध नगर के यीडा क्षेत्र में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर संयंत्र का पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे।

यूपी विधानसभा में उस समय माहौल गरमा गया, जब नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के बीच आरक्षण के मुद्दे पर तीखी नोकझोंक हो गई। बहस के दौरान माता प्रसाद पांडेय द्वारा एक जातिगत शब्द के इस्तेमाल पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

उत्तर प्रदेश सरकार हल्के दो पहिया वाहनों को चलाने के लिए 16 साल की उम्र वाले बच्चों को भी ड्राइविंग लाइसेंस देने पर विचार कर रही है। यह जानकारी योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा में दी।

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम में वंदेमातरम का कोई विरोध नहीं कर सकता और जो इसका विरोध करता है उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए। वंदेमारम पार्टी में लागू होना चाहिए।

यूपी विधानसभा में टोका-टाकी से नाराज अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने हेडफोन फेंककर सदन 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। बाद में लौटने पर माहौल शांत हुआ और कार्यवाही फिर शुरू हुई।

UP Budget Session: यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब सीएम योगी ने दिया। उन्होने सरकार की उपलब्धियां और बजट की योजनाओं पर पक्ष रखा। साथ ही सपा पर एक के बाद एक कई हमले बोले। करीब 2 घंटा 13 मिनट बोले। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया।

विधानसभा में गुरुवार को मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी चार साल बाद सदन में बोले। उन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं पर बोलने के लिए और समय मांगा। लेकिन पीठ द्वारा टोके जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने दिया जाए, क्योंकि यह पता नहीं कि आगे कभी सदन में बोलने का मौका मिलेगा या नहीं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को सपा विधायक रागिनी सोनकर के सवाल पर जवाब देने में ओद्योगिक विकास मंत्री नद गोपाल गुप्ता नंदी ऐसा लड़खड़ा गए कि स्पीकर सतीश महाना ने उन्हें बिठाकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से जवाब दिलवाया।

यूपी विधानसभा में उस समय माहौल गरमा गया जब सपा विधायक रागिनी सोनकर ने मंत्री नंदी से निवेश और डिफेंस कॉरिडोर को लेकर तीखे सवाल पूछे। लेकिन योगी के मंत्री ने जवाब देने के बजाय उनके सवाल पढ़ने और सपा सरकार की बातें करने लगे।