
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती में प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था समाप्त करने से प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश फैल गया है। छात्रों का कहना है कि यह निर्णय उनके साथ अन्याय है और टीजीटी-पीजीटी भर्तियों के लिए प्रतीक्षा सूची को फिर से लागू किया जाना चाहिए। अन्यथा, वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Waiting list in UP Teachear Recruitment : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के एक्ट में शिक्षक भर्ती में वेटिंग लिस्ट का प्रावधान नहीं है। पहले अधिकतम 25 प्रतिशत वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था लागू थी। इससे टीजीटी पीजीटी भर्ती के अभ्यर्थियों को झटका लगा है।

मुजफ्फरनगर में 6 दिसंबर को सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 9800 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी - पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था होगी और सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

UP Teacher Vacancy : यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से स्वीकार होंगे। 5 दिसंबर तक एप्लाई करना होगा।

UP Junior Aided Teacher Recruitment 2025: यूपी में जूनियर एडेड शिक्षकों के कुल 1262 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 1051 पद अनारक्षित, 115 ओबीसी और 96 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

यूपी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में बीएड और नॉन-बीएड अभ्यर्थी आमने-सामने आ गए हैं।

UPESSC UP TGT PGT Recruitment : यूपी के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों के 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। गाजीपुर को छोड़कर सभी जिलों ने वैकेंसी सूचना शिक्षा निदेशालय को भेज दी है।

UP Junior Aided Teacher Vacancy: यूपी में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापकों के 1504 और प्रधानाध्यापकों के 390 पदों पर भर्ती में 300 से अधिक पद कम हो गए हैं। पद बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन यह घट गए हैं।

UP Junior Aided Teacher Vacancy: बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी।

यूपी में 68500 शिक्षक भर्ती में खाली 27713 पदों पर चयन की आखिरी अड़चन दूर हो गई है। 33/30 कटऑफ पर भर्ती की मांग पर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सात अक्तूबर को खारिज कर दी है।