
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में किताबों के वितरण पर निगरानी रखने के लिए मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है। राज्य भर के बच्चों को समय पर किताबें मिल सकेंगी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पड़ोस के बच्चे भी स्कूल में कार्यक्रम देखने आए थे। इसी दौरान मुख्य गेट के पास का छज्जा भरभराकर गिर गया। इसके नीचे दबकर एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। दो घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ओर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यूपी की योगी सरकार सरकारी के बाद प्राइवेट स्कूलों के टीचरों को सौगात देने जा रही है। प्राइवेट स्कूलों के टीचरों और उनके परिजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। टीचरों का डाटा जुटाया जा रहा है। वहीं, सरकारी स्कूलों के बच्चों को जल्द ही 12-12 सौ मिलेंगे।

नियम है कि प्राइवेट स्कूलों को फीस से हुई आय की 75 प्रतिशत धनराशि शिक्षकों के वेतन मद में खर्च करनी चाहिए। कई स्कूल वाले इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। गड़बड़ी मिलने पर प्रयागराज समेत लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और गोरखपुर के प्राइवेट स्कूलों की भी जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।
यूपी के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को 600 रुपये का एस्कॉर्ट भत्ता मिलेगा। जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में अब आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार पहली बार ऐसे 14152 छात्रों को 10 महीने तक पैसे देगी। यह राशि छात्रों के माता-पिता के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल के तहत युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने इंटरमीडिएट स्कूलों का दौरा कर छात्रों को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और लाइफ स्किल्स पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
सोमवार से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यूपी सरकार ने 2017 से अब तक प्रदेश के 26 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया, जिससे शिक्षा पर बुरा असर पड़ा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर अब दो और जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बरेली, कासगंज के बाद अब मेरठ और मुजफ्फरनगर में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। डीएम ने मेरठ में 12 ओर मुजफ्फरनगर में 10 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा की है।
यह सेवा नियमावली बनने के बाद प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे प्रबंधतंत्र की मनमानी पर रोक लगेगी। प्राइवेट स्कूलों में योग्य शिक्षकों की तैनाती का रास्ता साफ होगा। प्रबंधतंत्र को शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना होगा और आधार लिंक बैंक खाते में वेतन देना होगा।
संभल के एक निजी स्कूल में कक्षा-1 के छात्र तैमूर अली को शिक्षिका द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि थप्पड़ इतना जोरदार था कि छह वर्षीय बच्चे का एक दांत टूट गया। परिवार ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया और आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।