
नाबालिग छात्रा की मां शिक्षामित्र हैं। उनकी अनुपस्थिति में आरोपी छात्र रिश्तेदार होने के चलते घर आता-जाता था। उसने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर रेप किया। एक ही स्कूल होने के चलते आरोपी के दोस्त भी घर आने लगे। वे बेटी को किराए के कमरे पर ले जाते थे। वहां आरोपी दुष्कर्म करता था।

सहारनपुर में कार के अंदर मिले जले हुए शव का सनसनीखेज खुलासा किया है। मुख्य आरोपी अर्जुन ने देहरादून में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे से बचने के लिए अपने दोस्त रोहित की हत्या की और उसे अपनी कार में जलाकर खुद की मौत का ड्रामा रचा।

महिला के अनुसार वह डिप्रेशन की दवा खाती है, जिससे हल्का सा नशा होता है। उसी का फायदा उठाते हुए नौकर ने उसके साथ रेप किया। महिला के अनुसार बीती 13 फरवरी को जब उसने वह दवा नहीं खाई थी तभी नौकर ने एक बार फिर हरकत की। इस बार वह बेसुध नहीं थीं। नौकर की इस हरकत से वह हैरान रह गईं।

घर पहुंची पीड़िता का मोबाइल फोन उसके पास नहीं था। पिता ने फोन मिलाया तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया। उसने बताया कि यह फोन जंगल में मिला है। शनिवार को पीड़िता और उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वहां एक किसान ने पीड़िता का फोन वापस किया। घटनास्थल पर युवती का एक जूता, मोजे और पायजामा पड़ा मिला।

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता ने एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें पीड़िता ने कुलदीप सेंगर की दो बेटियों पर पहचान उजागर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपील की है कि उसकी पहचान उजागर न की जाए।

केजीएमयू रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन उर्फ रमीज ने महिला डॉक्टर का धर्मांतरण से पहले रेप किया और गर्भपात भी कराया था। विशाखा कमेटी की जांच में डॉक्टर दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है।

केजीएमयू के दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। केजीएमयू की महिला डॉक्टर ने रमीज पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

उन्नाव रेप केस में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित करने वाले हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पीड़िता का हौसला बढ़ा दिया है। पहली प्रतिक्रिया में पीड़िता ने कहा कि फांसी की सजा दिलाने तक वह लड़ाई लड़ेगी।

छात्रा शुक्रवार की दोपहर अपनी सहेली के साथ कोचिंग पढ़ने आई थी। देर शाम ट्यूशन के बाद दोनों सहेलियां ज्वालानगर पुल के नीचे घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान सहेली के परिचित तीन युवक कार लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने किशोरी को जबरदस्ती खींचकर अंदर बैठा लिया।

यूपी के उन्नाव में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से रंजिश ने हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर डाला। इसकी कीमत पीड़िता ने परिवार के चार अपनों की जान देकर चुकाई। हालात ऐसे हैं कि खौफ से अपनों ने भी मुंह मोड़ लिया है। रिश्तेदारों ने भी उसका साथ छोड़ दिया है।