
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ ठंड से राहत मिल रही है। दोपहर के समय चटक धूप हल्की गर्मी का एहसास करा रही है। इस दौरान लोग बिना गर्म कपड़ों के नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह धुंध छाई रहने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ते ही धुंध छटेगी और एक बार फिर तेज धूप के साथ गर्मी महसूस होगी। धूप निकलने से लखनऊ को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल गई है।
यूपी में गुरुवार की सुबह एक बार फिर गर्म मौसम के साथ हुई। जहां, गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने का पूर्वानुमान है। वहीं, शाम को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ते ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। बीते कई दिनों से हाड़ कपाने वाली ठंड झेल रहे लोगों के लिए अब सूरज राहत की नई किरण लेकर आया है। सुबह की धुंध छंटने के बाद जैसे ही सूरज की किरणें जमीन पर उतरीं, लोगों को ठंड से राहत मिली।

यूपी की राजधानी में मौसम ने करवट ले ली है। पारा धीरे-धीरे चढ़ रहा है। इसी के साथ मौसम में गर्माहट का एहसास हो रहा है। हालांकि, तेज गति से चल रही शीतलहर ने सुबह और शाम में अभी ठंड बरकरार रखी है।

यूपी में जल्द ही सर्दी की विदाई की शुरुआत होने जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का केवल पहाड़ों तक सिमटने और मैदानों तक इनका असर नहीं होने से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू होने की उम्मीद है। अगले 48 घंटे में रात का तापमान 15-16 डिग्री सेल्सिसय तक जा सकता है।

यूपी की राजधानी में मौसम में अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। पहाड़ों पर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानों तक नहीं पहुंचेगा। मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। हालांकि 48 घंटे तक पूरे क्षेत्र में 12-20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चलती रहेंगी।

यूपी में सुबह शाम के समय मौसम काफी सर्द रहने और दिन के समय बढ़ने लगी गर्माहट के बीच मौसम ने पश्चिम दिशा से चली सर्द हवा की तेज रफ्तार की शक्ल में करवट बदली। शुक्रवार को दिन के समय काफी तेज रफ्तार से हवा चली। शनिवार को भी मौसम में ठंडक रहेगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में अगले 48 घंटों के दौरान तेज गति से हवा चलेगी। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो गया है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद गुरुवार दिन में चटख धूप खिलने और तेज पछुआ हवा चलने से अब सुबह-शाम ठंड है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से दिन में हवा की रफ्तार और तेज होगी।