
प्रदेश के सभी जिलों में छह सदस्यीय ईसीसीई कोर ग्रुप का गठन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह ग्रुप प्री-प्राइमरी स्कूलों की व्यवस्था को सुधारेगा। परिषदीय स्कूलों के 200 मीटर के दायरे में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों जो गैर विभागीय भवन में चल रहे हैं उन्हें विद्यालय परिसर में स्थानांतरित कराएंगे।

टीईटी के आए परिणाम में प्राथमिक स्तर पर 93 हजार शिक्षक और उच्च प्राथमिक स्तर पर 1.13 लाख शिक्षक टीईटी पास हुए। इनमें साल- 2010 के पहले वाले शिक्षकों की संख्या लगभग एक लाख है। हालांकि पिछले कई सालों से प्रमोशन नहीं हुआ है लेकिन बहुत से शिक्षकों ने इसकी आस में भी उच्च प्राथमिक स्तर की TET पास की है।

युवक ने 16 अगस्त को छुट्टी के दिन स्कूल में घुसकर वीडियो बनाया। उसने स्कूल के एक कोने में पड़े मलबे का वीडियो बनाया। बीईओ ने पुलिस से शिकायत में कहा कि यह मलबा निष्प्रयोज्य हो चुके भवन के ध्वस्तीकरण का था जिसे हटाने की कार्यवाही की जा रही थी। युवक ने विभाग की छवि धूमिल करने के लिए वीडियो बनाया।

UP Schools News : उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को जल्द एरियर मिलेगा। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षकों-कर्मचारिों को उनके सामूहिक बीमा योजना की प्रीमियम कटौती की धनराशि वापस किए जाने का निर्णय लिया गया है।
कानपुर के एक सरकारी स्कूल की एक महिला हेडमास्टर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने खुद की जान को खतरा बताया और पुलिस बुला ली। बीईओ भी मौके पर पहुंचीं लेकिन हेडमास्टर ने दरवाजा तब तक नहीं खोला जब तक उनकी बहन नहीं आ गईं। हेडमास्टर ने स्कूल में कार्यरत रसोइयों पर कई आरोप लगाए।
बीआरसी में तैनात बाबू, सैलरी से संबंधित समस्या को लेकर परेशान शिक्षिका को लगातार टाल रहा था। फिर एक दोपहर अचानक उसने शिक्षिका को फोन किया। वह शिक्षिका के घर चला गया। वहां उसने शिक्षिका से रेप किया। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। शिक्षिका ने क्लर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
स्कूल के नियमों का हवाला देते हुए शिक्षिका ने आरोपी के छोटे भाई को समय से पहले भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक स्कूल का गेट फांदकर स्कूल में घुस गया और शिक्षिका के साथ गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि उसने मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
UP Primary Teacher News: स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस बारे में एक प्रस्ताव बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन जल्द ही इस पर अपनी मुहर लगाएगा। अभी तक 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही इसका लाभ दिया जाता है। शिक्षक सभी को इसका लाभ दिए जाने की मांग कर रहे थे।
UP Special TET News : उत्तर प्रदेश के उन शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर है जो अभी तक टीईटी पास नहीं हैं। प्रदेश में विशेष टीईटी की तारीख जल्द आ सकती है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द इन शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी का आयोजन किया जाएगा।
UP Primary School News: हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक शासनादेश से आच्छादित शिक्षक और शिक्षिकाओं को आवेदन के लिए 5 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के पोर्टल पर सूचना जारी करते हुए सभी जिलों के शिक्षकों को सूचित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।