
अखिलेश यादव ने पुराने गठबंधन साथियों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, फिर भी वे साथ छोड़ गए। उन्होने कहा कि हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए। इस बार दलों से ज्यादा हमारा गठबंधन जनता से है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर धार्मिक स्थलों से चोरी और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामराज का दावा करने वालों ने ‘राम धन’ तक नहीं छोड़ा। E-20 पेट्रोल में कथित मिलावट पर सवाल उठाते हुए इसे जनता के साथ धोखा बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच का शुद्धिकरण का मामला गहरा गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद बसपा प्रमुख मायावती बेहद नाराज हैं। मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को घेरा है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों पर दिल्ली में मंथन अभी से शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन खुद इस मुहिम में जुट गए हैं। यूपी के एक-एक भाजपा सांसद से अलग-अलग बैठक कर फीडबैक ले रहे हैं।
Kanpur News: फोटो- अमिताभ बाजपेई ने रुद्राभिषेक कर 2027 में सपा सरकार बनने की कामना कीकानपुर, प्रमुख संवाददाता। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने रविवार को बिठूर स्थ
राष्ट्रीय लोकदल ने ऐश्वर्य राज सिंह को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले डॉ. रामाशीष राय ने पद से इस्तीफा दिया था। अब ऐश्वर्य राज सिंह संगठन विस्तार, युवाओं और किसानों को जोड़ने की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2027 विधानसभा चुनाव में उनकी रणनीति की परीक्षा होगी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित चंद परिवार की बहू अस्मिता चंद के एक सियासी कदम ने इस क्षेत्र की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना को जन्म दे दिया है। अस्मिता चंद ने अभी भाजपा से इस्तीफा तो नहीं दिया है लेकिन यह साफ कर दिया है कि वह आगे की राह भाजपा नहीं बसपा के साथ चलेंगी।
उत्तर प्रदेश में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के राजनीतिक फॉर्मूले PDA पर भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि यह पीडीए गिरगिट जैसा रंग बदलता है। कभी पी से पिछड़ा हो जाता है तो कभी पी से पंडित बन जाता है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भगवान राम और हनुमान बने कलाकारों को 51-51 हजार रुपये दिए। उन्होंने भाजपा पर कलाकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा कि दान सीधे भगवान को दिया जा रहा है और भविष्य में कलाकारों के सम्मान व आर्थिक सहयोग का वादा किया।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, केरल, गुजरात और कर्नाटक राज्य का प्रभार छीन लिया है। इसके पहले मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर साफ किया था कि पार्टी के सभी बड़े निर्णय वह खुद लेती हैं।