
गाजियाबाद में इन दिनों चल रही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के बीच एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पीएसी मैदान में दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।

बरेली में एक शिक्षिका की लाश को पुलिस ने चिता से उठवा लिया और उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, पुलिस को किसी ने शिक्षिका की हॉरर कीलिंग की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ऐक्शन में आ गई। उधर, शिक्षिका के परिवार के लोगों का कहना है कि सीने में दर्द की शिकायत थी।

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी में घमासान के बाद पुलिस ऐक्शन में है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी पर कथित तौर पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस अंशुमान सिंह और उनके दो बेटों की तलाश में जुट गई है।

गोरखपुर में ड्यूटी से लंबे समय से गायब चल रहे एक कांस्टेबल ने चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। वह तीन महीने से सस्पेंड भी चल रहा है। कांस्टेबल संतकबीननगर की धनघटा विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहा है। वह सपा नेताओं के स्वागत और गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट भी कर रहा है। SSP ने जांच के आदेश दिए हैं।
यूपी के महराजगंज में दो साल पहले फैजुल्लाह की संदिग्ध मौत हुई थी। पुलिस सोमवार को एक बार फिर इस मामले की जांच के लिए रेल पटरियों पर उतरी। पुलिस ने वहां एक डमी मानव शरीर रखकर इस बात की पड़ताल की कि फैजुल्लाह के शरीर पर आई गंभीर चोटें किन परिस्थितियों में संभव थीं।
ठगी के आरोपी जीजा-साले की कार से 10.34 लाख रुपए की ऐसी करेंसी बरामद हुई है जो चलन में है ही नहीं। इसमें 1000 और 500 रुपए के बंद हो चुके नोट शामिल हैं। नोटबंदी के दौेरान इन नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपितों से पूछा कि नोटबंदी के बाद बंद हो चुके इन नोटों का वे क्या करते हैं।
कानपुर के विनीत मनोचा हत्याकांड में बेगुनाह निकली बहू शालू आखिरकार सोमवार को जेल से बाहर आ गई। जेल से बाहर आते ही शालू अपने भाई से लिपटकर फूट-फूट कर रोई। शालू समेत तीन को सात सितंबर को जेल भेजा गया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश में शालू नहीं बल्कि उसका पति सुब्रत शामिल है।
IPS Anil Kumar Success Story : यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आजमगढ़ के एसएसपी अनिल कुमार ने उन दो मासूम बच्चियों को गोद लेने का ऐलान किया है जो शंभूपुर गोलीबारी कांड के बाद अनाथ हो गई हैं।
यूपी के अंबेडकरनगर में तीन जेसीबी लेकर पहुंचे 50-60 नकाबपोश लोगों ने आधी रात को जमकर तांडव मचाया। उन्होंने 10 से अधिक मकानों-दुकानों को ध्वस्त कर दिया। आरोप है कि सामान निकालने तक का मौका नहीं दिया। मामले में कोतवाल समेत 5 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया। लेखपाल पर भी गाज गिरी है।
यूपी के उरई में भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता और नागिन डांस कराने की शिकायत पर एसपी ने तगड़ा ऐक्शन लियाा हे। एसपी विनय कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है।