
यूपी में गुरुवार की रात पुलिस से एनकाउंटर में दिल्ली का बदमाश रिहान ढेर कर दिया गया। रिहान पर 50 हजार का इनाम था। शामली में आदर्श मंडी क्षेत्र में कसेरवा मार्ग पर मुठभेड़ हुई। बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया है। बदमाश पर लूट, हत्या, डकैती आदि के 90 मुकदमे दर्ज हैं।

वाराणसी में आधी रात गोलियां पुलिस और बदमाशों को बीच गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात बनारसी यादव को ढेर कर दिया है। बनारसी यादव कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित था। चौबेपुर के बरियासनपुर में एसटीएफ ने उसका एनकाउंटर किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई पर अब तक का सबसे कड़ा रुख अपनाया है। सीएम योगी ने दो-टूक कहा कि पुलिस का काम अपराधियों की गोली खाना नहीं, बल्कि उन्हें उसी की भाषा में जवाब देना है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में रोज हो रहे हाफ एनकाउंटर को लेकर बीते हफ्ते ही पुलिस को फटकार लगाई थी और कहा था कि प्रोमोशन और चर्चा में रहने के लिए पुलिस वाले छुटभैये बदमाशों के पैर में अनावश्यक गोली मार रहे हैं।

आगरा वालों के लिए गुरुवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से शुरू हुई। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने राज चौहान हत्याकांड के आरोपियों से एनकाउंटर में एक बदमाश को मार गिराया और दो बदमाशों को गोली मारकर दबोचा है।

यूपी के मऊ में आभूषण कारोबारी को लूटकर फरार दो बदमाशों से रविवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए 50-50 हजार के दो इनामिया बदमाशों को पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मनगरी चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में एक कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस फास्ट हुई। कुछ घंटे बाद ही मुख्य अपहर्ता को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

यूपी के बरेली में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के एक आरोपी लकी लभेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मैनपुरी में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों ने नोएडा से एमबीए छात्र को अपहरण करके 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

यूपी में देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश मंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। दबोचा गया बदमाश मदनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।