
UP Police Bharti : गोरखपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 37 महिला रिक्रूटों ने ट्रेनिंग के बीच ही एक के बाद एक कर इस्तीफा दे दिया। कई प्रशिक्षुओं को अन्य विभागों में नौकरी के ऑफर मिल गए हैं।

यूपी पुलिस की वर्दी पहनने की चाहत रखने वाले अभ्यार्थियों को बता दें कि पुलिस कांस्टेबल के 22605 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर माह में स्टार्ट की जा सकती है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी अभी से इस भर्ती के लिए तैयारियां स्टार्ट कर सकते हैं।

UP Police Calendar 2025 2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 22605 पदों पर भर्ती नवंबर माह में निकेलगी। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का यह कैलेंडर यूपी सरकार के मिशन रोजगार विभाग ने प्रकाशित किया है।

यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ ने अलीगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी में 30 हजार युवाओं की पुलिस में भर्ती की जाएगी। ये भर्तियां जल्द निकलेंगी। SI के 4543 पदों, कांस्टेबल के 19220 और जेल वार्डर के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

UP Police Vacancy : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भी अपनी तमाम भर्तियों में ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन का सिस्टम लागू कर दिया है। जो भर्तियों के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे पहले apply.upprpb.in पर जाकर ओटीआर भरना होगा।

यूपी पुलिस 60 हजार कांस्टेबल भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्होंने लिखित परीक्षा पास की थी पर उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए नहीं बुलाया गया। कोर्ट ने बोर्ड को इन अभ्यर्थियों के मार्क्स जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सिपाही बनने का सपना पूरा करने के लिए इन दो सगी बहनों और दो सगे भाइयों ने दिन रात एक कर दिया। आज इनकी कामयाबी पर इनका परिवार ही नहीं इनके गांव के लोग भी खुश हैं। हर कोई इनके जज्बे की मिसाल दे रहा है। दोनों के गांवों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इनकी चर्चा और तारीफ कर रहा है।

UP Police Bharti 2025: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में तीन साल की छूट दी जाएगी। यह छूट सिर्फ इस बार ही मिलेगी।

2018 की द्वितीय यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती वाले अभ्यर्थियों को कोर्ट ने राहत दी है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन्हें अनफिट बताया था। लेकिन कोट के आदेश पर कराए गए मेडिकल में ये फिट मिले थे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के मेडिकल में एक अभ्यर्थी को उत्तीर्ण कराने के लिए एक सिपाही ने 35 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर दी। सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।