
गंगानगर में कार बुकिंग के विवाद में यूपी पुलिस के सिपाही समेत दो युवकों ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर हमला किया। कांस्टेबल आदेश को घायल अवस्था में एसपी देहात ने मेडिकल जांच के लिए भेजा। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

मेरठ के दो दारोगा ने मुखबिर से मिलकर एक कारोबारी को अगवा किया और जेल भेजने की धमकी देकर 20 लाख की रकम वसूली। दोनों दारोगा ने दोबारा वसूली का प्रयास किया तो पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं।

हापुड़ में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमला हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक कार के पास खड़े तीन युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी को रुकवाकर दो पिस्टल तान दी और हमला करने का प्रयास किया।

केजीएमयू में 1947 के बाद बनीं सभी मजारों को हटाया जाएगा। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। सोमवार को केजीएमयू प्रशासन ने मजार हटाने के लिए दोबारा अल्टीमेटम दिया।

औरैया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने मनपसंद लड़के से शादी तय नहीं की तो एक युवती ने खुद के नागिन बनने की अफवाह उड़ा दी। इसके लिए उसने बाकायदा अपने बिस्तर पर सांप की केंचुल रखी और प्रेमी के साथ भाग निकली।

संभल में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ग्रामीण से 24 लाख रुपये मांगने वाले एलएलबी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दो करोड़ रुपये के कथित ‘काले धन’ का फर्जी नोटिस देकर कार्रवाई रोकने के नाम पर 12 प्रतिशत के हिसाब से रुपये मांगे थे।

आगरा में वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका की हत्या में प्रेमी जेल जाएगा। प्रेमी नई प्रेमिका की चाह में पुरानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। गला दबाकर हत्या कर दी।

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई, घर के भीतर मौत से जूझते पिता और बाहर दरवाजे से सटा बैठा दो साल का मासूम यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया।

हरदोई में शादी में बखेड़ा हो गया। दुल्हन की हरकत के चलते बारात वापस ले जानी पड़ी। जयमाल स्टेज पर आते ही दुल्हन के टेढ़ा-मेढ़ा मुंह बनाने और फिर अपने कपड़े इधर-उधर खींचने पर वरमाला से ठीक पहले एक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

हाथरस में रविवार को मुरसान थाने पर पथराव और तोड़फोड़ कर घंटों तक बवाल किया था। इस मामले में पुलिस ने 121 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।