यूपी में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इस बीच गोंडा जिले के 44 ग्राम पंचायतों को सीडीओ ने नोटिस जारी की। तमाम ग्राम पंचायतों ने खर्च की गई धनराशि का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया।

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार ग्राम पंचायतों को बड़ा अधिकार देने जा रही है। ग्राम पंचायतों को भी आधार बनाने का अधिकार मिलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। एक हजार पंचायतकर्मियों के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है।

प्रयागराज में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत और ब्लॉक सदस्यों के चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने मोदी और योगी सरकार के किसानहित में कार्यों की जानकारी देने की बात कही और बिहार में एनडीए की जीत का दावा किया।

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थी। इस बीच अब प्रशासिनक स्तर पर अटकलें तेज हो गई हैं कि पंचायत चुनाव टल सकता है। इसके पीछे एसआईआर वजह बताई जा रही है।

UP panchayat election: यूपी में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 52 लाख डुप्लीकेट नाम कटेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिलों को पत्र भेजा गया है और 15 नवंबर तक सत्यापन का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जनवरी को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी।

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग खर्च की सीमा तय कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अधिकतम 1.25 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे।

यूपी में पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार 750 ग्राम पंचायतों में काम करने जा रही है। पंचायती राज विभाग छह विश्वविद्यालयों की मदद से प्रदेश की 750 ग्राम पंचायतों को मॉडल विकास केंद्र के रूप में विकसित करेगा।

प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जहां की वोटर लिस्ट में ऐसी गड़बड़ियां बड़े पैमाने पर पाए जाने की आशंका है। इन जिलों की वोटर लिस्ट में नामों का दोहराव ज्यादा है। ऐसे नाम हजारों-लाखों की संख्या में हैं जिन्हें वोटर लिस्ट से काटा जा सकता है। वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कानपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन पत्र निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। जमानत राशि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के यहां ही जमा करनी होगी। प्रत्याशियों को नामांकन के समय व्यय सीमा की जानकारी दी जाएगी।

UP Panchayat Elections: यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला पंचायतों के कुल 30 वार्ड कम हो गए हैं। जिला पंचायतों के ये वार्ड 16 जिलों में घटे हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत के 830 वार्ड घट गए हैं।