केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु का जल, अटारी सीमा पर आवाजाही रोकने समेत कई बड़े निर्णय लेकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई छेड़ दी है। पीएम मोदी के फैसले से पाकिस्तान बुरी तरह छटपटा रहा है। आतंकियों की मदद करके पाकिस्तान ने अपनी ही मुश्किलें बढ़ा ली हैं।
सिकंदरा-बोदला मार्ग पर देवीराम फूड सर्किल के सामने शनिवार सुबह बाइक सवारों ने एक युवक की कनपटी पर गोली मार दी। युवक गन्ने का जूस पी रहा था। गोली चलते ही दहशत फैल गई। बाइक सवार हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग गए।
चेहरा और फोटो देखने के बाद शक पैदा होने पर पूछताछ की गई तो युवक कक्ष निरीक्षक से उलझ गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। विश्वविद्यालय चौकी पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। डीडीयू प्रशासन की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
अवैध रूप से बने 2 मंजिला कॉम्प्लेक्स को 5 बुलडोजर और 1 पोकलेन लगाकर जमींदोज कर दिया गया। भवन में 17 दुकानें और ऊपर कॉमर्शियल रूम थे, जिनको महज कुछ घंटों में ध्वस्त कर दिया गया। यह मार्केट करीब 40 साल पुरानी बताई गई।
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में लाई गयी राम दरबार के विग्रह को राम मंदिर के प्रथम तल में गर्भगृह के मध्य आसन पर स्थापित कर दिया जाएगा और मूर्ति को आधार से युक्त करने की अवशेष निर्माण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
गोरखपुर से बनकर जाने वाली दिल्ली, मुम्बई और साउथ की सभी ट्रेनें भी रद हो गई हैं। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों का सारा बोझ सम्पर्क क्रांति और वैशाली तो मुम्बई का अवध एक्सप्रेस पर आ गया। पूर्व निर्धारित प्लान के अनुसार रविवार से यहां एनआई काम शुरू होगा, जो 3 मई तक चलेगा।
शुक्रवार की रात 12 के करीब लड़का जब युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। पकड़े जाने पर पुलिस को सौंपने की बात आई तो युवती ने कहा कि उसकी सहमति से आता है। इस पर परिवारीजनों ने घर के अंदर से सिंदूर मंगा कर लड़के से युवती की मांग भरवा दी।
मैनपुरी में प्यार के खातिर में एक पति की हत्या कर दी गई। दरअसल बीवी ने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया फिर शव को सड़क पर ले जाकर फेंक दिया। इस घटना के 14 दिन बाद दोनों ने शादी रचा ली।
यूपी के बरेली में एक गैंगरेप पीड़िता को अदालत में गवाही देने से रोकने के लिए उससे और बेटी से रेप करने की धमकी दी गई। रेप के बाद हत्या की धमकी देकर उन्हें गवाही देने के लिए मना किया गया। पीड़िता ने डरकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रयागराज में अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाकुम्भ से पहले प्रयागराज में विजिट वीजा लेकर आए 31 पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में खुफिया विभाग जानकारी जुटाने में लगा है।