
मायावती ने हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। अगले चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करने की बात दोहराई और इसका कारण बताया। इसके साथ ही एक ऐसी बात बोल दी जिसे गठबंधन के लिए दरवाजा खुला रखने का इशारा माना जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी आज अपनी अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मना रही है। कभी यूपी की सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली मायावती इस समय सबसे खराब दौर से गुजर रही हैं। उनके सामने शून्य से शुरू करने की चुनौती है।
प्रयागराज में माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर सुबह 10 बजे तक 36 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। श्रद्धालुओं का जनसैलाब देर रात से उमड़ पड़ा था। मेला प्रशासन के अनुसार, सुबह सात बजे तक 15 लाख लोग स्नान कर चुके थे।

प्रयागराज में माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने नई डिजिटल टिकट व्यवस्था लागू की है। अब हर रेलकर्मी क्यूआर कोड लगी जैकेट पहनेगा, जिसे स्कैन करके यात्री मोबाइल पर ऑनलाइन टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था भीड़ को कम करने और टिकट सुविधा को तेज करने में मदद करेगी।

कफ सिरप तस्करी में पकड़े गए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के घर ईडी एक बार फिर पहुंची है। बिना लोन लिए लखनऊ में बनाई गई करोड़ों की कोठी को लेकर आलोक की पत्नी से ईडी ने पूछताछ की है। कोठी पत्नी के ही नाम पर है।

UP Top News Today: मेरठ के सरधना में हुए सोनू हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। वहीं, लखनऊ में मायावती के जन्मदिन पर बसपा प्रमुख ने पीसी की है। पीसी के खत्म होने के समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

लखनऊ के केजीएमयू धर्मांतरण मामले के आरोपित भी आगरा धर्मांतरण गैंग के सदस्यों की तरह विवादित इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक के वीडियो से प्रेरित थे। एसटीएफ की जांच कुछ इसी तरह आगे बढ़ रही है।

यूपी के बिजनौर में चर्चा का विषय बन गया एक कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति की लगातार दो दिनों तक परिक्रमा करने के बाद अब मां दुर्गा की मूर्ति के चक्कर लगा रहा है। मौके पर आस्थावानों की भीड़ जुट गई है। पशु डॉक्टर के साथ टीम भी पहुंची और कुत्ते की जांच की है।

मेरण में मां की हत्या कर बेटी का अपहरण और टेंपो चालक की हत्या को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। जातीय तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने यहां के कपसाड़ और ज्वालागढ़ में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

मानक से ज्यादा एथिलीन ग्लाइकॉल (ईजी) की मात्रा पाए जाने पर एलमांट किड सिरप की बिक्री पर रोक के बाद उसकी जांच औषधि निरीक्षकों ने शुरू कर दी है। यह सिरप बच्चों को एलर्जी, खांसी या अस्थमा के इलाज में दिया जाता है।