
यूपी में 46 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद 27 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। आईएएस की लिस्ट जारी होने के कुछ मिनटों बाद ही पीसीएस अफसरों की लिस्ट सामने आ गई। इन तबादलों में वाराणसी के कई अफसर शामिल हैं।

यूपी में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। मंगलवार को योगी सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। कई मंडलायुक्त, डीएम और मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को बदला गया है।

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दो आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने प्रतीक्षारत अर्चना अग्रवाल को अपर मुख्य सचिव परिवहन और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सरकार परिवहन निगम बनाया है।

यूपी में गुरुवार की शाम एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इस बार प्रमुख सचिव और सचिवों के विभाग बदले गए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल के सभी विभाग प्रमुख सचिवों और अपर मुख्य सचिव में बांट दिया है। वह अब बिना विभाग वाले अफसर हो गए हैं।

यूपी में मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। मुख्य सचिव बनाए गए एसपी गोयल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। लखनऊ की मंडायुक्त रोशन जैकब को भी हटा दिया गया है। इसके साथ ही कई मंडलायुक्तों का तबादला किया गया है।

UP IPS transfer: यूपी पुलिस में बुधवार को योगी सरकार ने और फेरबदल किया है। विजय सिंह मीना को अपर निदेशक पीटीसी सीतापुर बनाया गया है। वहीं आकाश कुलहरि को पुलिस महानिरीक्षक झांसी पर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के जिस नेता आजम खान की कभी तूती बोलती थी, उनकी चूलें हिला देने वाले आईएएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह को एक और एक्सटेंशन मिल गया है। सिक्किम काडर के आंजनेय का डेपुटेशन सातवीं बार बढ़ा दिया गया है।

पुलिस विभाग के बाद अब प्रशासनिक अफसरों में फेरबदल देखने को मिला है। योगी सरकार ने पांच आईपीएस के बाद अब आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर की खबर से अन्य विभाग में खलबली मची है।

योगी सरकार ने देर रात 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किए है। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यूपी में मंगलवार देर रात कई जिलाधिकारियों समेत 14 आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जिन जिलाधिकारियों को बदला गया है उनमें पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज शामिल हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर और बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी बदल गए हैं।