
किसी भी समाज की वास्तविक संवेदनशीलता इस बात से मापी जाती है कि वहां महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं, कितनी सम्मानित और संरक्षित है। उत्तर प्रदेश ने इसी संवेदनशील सोच को शासन की प्राथमिकता के रूप में साकार किया है।

जब किसी इलाके का युवा पलायन बंद करता है और जड़ें पकड़ता है, तो यह केवल आर्थिक घटना नहीं है, यह सामाजिक पुनर्जन्म है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को तीन बड़ी सौगातें दी हैं। सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा और जीवन बीमा सुरक्षा देने का ऐलान किया है।

सीएम योगी गोरखपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वह महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने देने के लिए विपक्ष पर गरजेंगे। कल यानी गुरुवार को भी वह गोरखपुर में रहेंगे। वह यहां 1053 करोड़ रुपये की 470 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सीएम योगी के जिले गोरखपुर के औरंगाबाद गांव को टेराकोटा हस्तशिल्प के नाते देश भर में जाना जाता है। यूपी सरकार अब इस गांव में कुछ ऐसा करने जा रही है जिससे टेराकोटा की चमक तो दुनिया भर में फैलेगी ही, गांववालों को होम स्टे और पर्यटन से जुड़े अन्य रोजगारों से कमाई का मौका भी मिलेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार 500 से कम कार्डधारकों वाली 52,218 कोटे की दुकानों को पास की दुकानों में मर्ज करने जा रही है। इस बदलाव के बाद बड़ी संख्या में राशन कार्डधारकों को फ्री राशन के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में 90 हजार लोगों के खाते में 900 करोड़ रुपये भेजेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इसके लिए भव्य आयोजन किया गया है।
Yogi Cabinet Decisions: कैशलेस इलाज की सुविधा से यूपी का एक और बड़ा वर्ग जुड़ गया है। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मचारियों को इसमें शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस योजना से सरकारी खजाने पर 31.92 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा।
लखनऊ के निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। नेशनल और स्टेट एंटी फ्रॉड यूनिट की संयुक्त छापेमारी में पाया गया कि शान्या स्कैन हॉस्पिटल ने कागजों पर 592 मरीजों का दावा किया था, लेकिन मौके पर केवल 40 मरीज ही मिले।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य के किसानों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 2.5 लाख से अधिक किसानों और उनके परिवारों को 460 करोड़ रुपये की सहायता राशि का वितरण किया।