
लखनऊ के फैजुल्लागंज में जलभराव से राहत के लिए योगी सरकार 5.5 किलोमीटर लंबा तटबंध बनवाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में आईआईएम रोड से पक्कापुल तक गोमती के बाएं तट पर निर्माण का फैसला हुआ। जल निकासी के लिए 12 नए पंपिंग स्टेशन भी बनेंगे।

प्रयागराज में बढ़ते गंगा के जलस्तर में बजरंगदास का आश्रम समा गया। आश्रम की बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। तीन शिष्य उसी समय अंदर कुछ सामान लेने गए हुए थे। दो को बचा लिया गया। एक शिष्य लापता है।

अधिकारियों की लापरवाही से राजधानी लखनऊ का बड़ा इलाका डूबा हुआ है। बाढ़ बढ़ती जा रही है। इकाना, पलासियो मॉल के आसपास जलभराव की तस्वीरें और वीडियो देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। नाव चलने और सड़कें डूबने के दृश्य सामने आने से राजधानी की छवि को नुकसान पहुंचा है।

राजधानी लखनऊ में गोमती की बाढ़ का खतरा अब पुलिस मुख्यालय के पास के इलाकों पर मंडरा रहा है। एक तरफ लगातार पानी बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ यहां बने बंधे में दरारें नजर आ रही हैं।
राजधानी लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल रूप धारण करती जा रही है। पलासियो मॉल में पानी घुसने के बाद पानी ट्रिपल आईटी में भी घुस गया है। इससे कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार मचा है। गोमतीनगर के इकाना स्टेडियम और प्लासियो मॉल तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। ट्रैफिक विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है।
लखनऊ में गोमती की बाढ़ का कहर पॉश कॉलोनियों तक पहुंच गया है। अधिकांश परिवार घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कई परिवारों ने आसपास के होटलों में कमरे लेकर रहना शुरू कर दिया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में बाढ़ का कहर जारी है। गोमती का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर में भी घुस गया है। लगभग 15 फुट पानी बढ़ने से हनुमान जी जलमग्न है। वहीं चंद्रिका देवी मंदिर भी बाढ़ के पानी से घिर गया है।
Lucknow Flood : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाढ़ का कहर जारी है। गोमती नदी उफान पर हैं। मंगलवार को बाढ़ के पानी में 6 दोस्त डूब गए। एक युवक की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई है जबकि पांच युवक बचा लिए गए हैं।
लखनऊ में गोमती के पानी में आए उफान ने कई इलाकों में हाहाकार मचा रखा है। सोमवार को पानी इकाना स्टेडियम तक पहुंच गया। अंडरपास में भी पानी भर गया था। हालांकि मंगलवार को पानी निकाल लिया गया।