
डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गिरफ्तार व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी का कारण लिखित में अनिवार्य रूप से बताना होगा। इतना ही नहीं उसकी समझ में आने वाली भाषा में इसकी जानकारी देनी होगी।

बलिया में एक दुष्कर्म पीड़िता से फोन पर अश्लील बातें करने के आरोप में डीजीपी सख्त हो गए हैं। डीजीपी के आदेश पर अपराध शाखा के निरीक्षक नरेश मलिक, थाना प्रभारी संजय शुक्ला और वन विभाग के दरोगा उग्रसेन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आगरा में नोएडा जैसी हिंसा भड़काने की साजिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो मजदूरों को फैक्ट्रियां बंद करने के लिए उकसा रहा था। नोएडा बवाल के मामले में अब एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां दिल्ली के संदिग्ध संगठनों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

डीजीपी ने राजीव कृष्ण ने कहा कि जो असामाजिक तत्व जानबूझकर अराजकता फैलाने, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाने तथा हिंसा-आगजनी के षड्यंत्र में लिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध उप्र शासकीय तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
नोएडा के फेज-2 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का आंदोलन उग्र हो गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन फूंक दिए और भारी पथराव किया। हिंसा के बाद लखनऊ कंट्रोल रूम से डीजीपी राजीव कृष्ण ने मोर्चा संभाला और भड़काने वाले तत्वों व बाहरी उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यूपी में पांच एसओ को लाइन हाजिर किए जाने के साथ ही बाराबंकी व जौनपुर के सीओ यातायात के विरुद्ध प्रारंभिक जांच शुरू की गई है। डीजीपी ने बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक में जनसनवाई में और सुधार किए जाने समेत अन्य निर्देश भी दिए।
यूपी के 20 जिलों के 172 मार्गों पर जाम से मुक्ति मिलेगी।इसके तहत कुल 172 चिन्हित मार्गों पर रूट मार्शल की तैनाती की जाएगी। एक माह में योजना के परिणामों की समीक्षा होगी।
यूपी डीजीपी ने निर्देश दिया है कि वैवाहिक विवाद, मानहानि और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में अब सीधे एफआईआर दर्ज करने के बजाय परिवाद दाखिल कराया जाए। हाईकोर्ट की आपत्ति और नई दंड संहिता (BNSS) के नियमों के तहत यह कदम उठाया गया है ताकि तकनीकी खामियों का लाभ आरोपियों को न मिल सके।
यूपी में अब लोग किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज नहीं करवा सकेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस खुद मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।
मिर्जापुर में यूपी के डीजीपी ने विंध्याचल के अष्टभुजा डाक बंगले में समीक्षा की। उन्होंने कानून व्यवस्था की निगरानी के लिए एसपी से चर्चा की और बार्डर पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही। मथुरा में अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई है।