
मथुरा में पति से झगड़ा करके घर से निकली महिला के साथ दो युवकों ने हैवानियत की। रास्ता भटकने पर महिला ने बाइक सवार युवकों से मदद मांगी थी। युवक महिला को जंगल लेकर गए थे।

सहारनपुर में पुलिस ने साइबर ठग गैंग का खुलासा किया है। ये गैंग लखनऊ का बताया जा रहा है। इस गैंग के सदस्यों ने आयुष्मान योजना का बकाया दिलाने के नाम पर डॉक्टर से करीब 90 लाख की साइबर ठगी की थी।

गोरखपुर के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय नेहा की मौत का मामला हत्या निकला। मोबाइल पर युवक से बात करने को लेकर विवाद में पिता कमलेश ने गुस्से में हंसिया से गले पर वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई नेहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिजनौर में रास्ते के पानी को लेकर विवाद हो गया थाना रास्ते में पानी बहने के कारण विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
बांदा और महोबा में खनन व रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की चार दिन चली छापेमारी में करीब 800 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। जांच में एक बड़ी खदान घर में काम करने वाले नौकर के नाम पर संचालित किए जाने का मामला सामने आया, जिसे अधिकारियों ने बेहद असामान्य बताया है।
बिजनौर जिले में शनिवार तड़के दूसरे वर्ग के युवकों ने आरएसएस के जिला कार्यवाह विपिन चौहान और विहिप के जिला सहमंत्री अमित शर्मा के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की।
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के नाहिल गांव में बुजुर्ग को बीच सड़क मुर्गा बनाकर पैरों में नाक रगड़वाने का वीडियो वायरल हुआ है। विवाद के बाद कुछ लोगों ने यह हरकत की। चार आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
आरोपी दो बार नाबालिग लड़के का अपहरण कर चुके हैं और उसका खून निकाल कर बेच देते हैं। शुक्रवार को दोनों के किशोरों के परिजनों ने एसपी संजीव सुमन से मिल कर घटना की जानकारी दी।
यूपी के गोरखपुर शहर के चर्चित होटल-हुक्का बार सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता अपने बहन संग रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित नौकायन पर घूमते मिल गईं। पीड़िता की मां ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुराने आरोपियों पर रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था।
हरदोई में जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर भाग निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पति-पत्नी के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव कर बहू जेठानी को अपने घर ले आई थी। इससे जेठ नाराज था।