
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने चेतावनी दी कि देश में एक ऐसा भयानक आर्थिक आंधी-तूफान आने वाला है, जिसे किसी ने अपनी जिंदगी में नहीं देखा होगा और इसके बाद महंगाई आसमान छूएगी।

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी को लेकर यूपी की सियासत गरमा गई है। भाजपा के बाद सहयोगी कांग्रेस भी सपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इसे निंदनीय बताते हुए अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग की है।

महोबा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमपी की छात्रा का अपहरण के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस संबंध में अजय राय ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। अजय राय ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला के एक वीडियो ने उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। कांस्टेबल का आरोप है कि पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर हर सिपाही से 2000 की मासिक वसूली की जा रही है।
कांग्रेस के कार्यक्रम में शमिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत खराब हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में अजय राय को मेदांता अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर बुलाए जा रहे विशेष सत्र पर कांग्रेस ने सरकार की तैयारी और मंशा दोनों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्पष्ट कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर महज पांच घंटे की चर्चा पर्याप्त नहीं हो सकती।
यूपी विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के सत्ता में रहते हुए कहा जाता था कि 'देख सपाई, बिटिया घबराई'। सीएम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों के खिलाफ आज सदन में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। दरअसल, ये सभी गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 16 वर्षीया निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार पर अत्याचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
लखनऊ में विधान परिषद् के सभापति कुँवर मानवेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका जीवन जनसेवा और आदर्शों के प्रति समर्पित रहा। उनकी उपलब्धियाँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तक फैली हुई हैं।