
योगी सरकार की हुई कैबिनेट बैठक में वाराणसी में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए 13 एकड़ जमीन मुफ्त देने को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही मुरादाबाद और गोरखपुर में 100-100 बेड के ईएसआईसी अस्पतालों के लिए भी जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

योगी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। जिसमें शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का फैसला हुआ। इसके अलावा यूपी स्टार्टअप मिशन, स्टार्टअप नीति-2026 और डेटा सेंटर नीति-2026 को भी मंजूरी देकर निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया।

योगी कैबिनेट मीटिंग में लाखों मकान मालिकों को राहत दी गई है। जिला पंचायत से नक्शा पास कराने वालों को बड़ी राहत मिली है। 31 मार्च 2026 तक के जितने नक्शे हैं, वहां जिला पंचायत ने जो भी नक्शे पास किए उनका विनियमितीकरण विकास प्राधिकरण कर देगा। उसके बाद प्राधिकरण नक्शा पास करेगा।

Yogi Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट मीटिेग में बुधवार को सरकारी वकीलों को सौगात मिली है। योगी सरकार ने सरकारी वकीलों का मानदेय बढ़ा दिया है। इसके साथ ही मंथली रिटेनरशिप और बहस की नई फीस फिक्स कर दी है।
Yogi cabinet meeting decisions: योगी कैबिनेट मीटिंग में बुधवारको 24 अहम फैसले लिए गए हैं। लखनऊ, गोरखपुर समेत 17 नगर निगमों में1725 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी।
योगी कैबिनेट की बैठक में कल 16 से अधिक प्रस्तावों पर फैसले होंगे। योगी सरकार मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा देने की तैयारी में है। इससे जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आएगा।
मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अंतर्गत निजी क्षेत्र में यूनिवर्सिटी स्थापना के लिए मंजूरी दे दी गई है।
योगी कैबिनेट की बैठक में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 1010 बेड का इमरजेंसी सेंटर बनाने की परियोजना को मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए 855 करोड़ 4 लाख 34 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है।
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने राज्य के पशु चिकित्सा क्षेत्र में अध्ययनरत छात्रों को बड़ी सौगात देते हुए उनके मासिक इंटर्नशिप भत्ते को तीन गुना कर दिया है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य भावी पशु चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाना और राज्य के पशुधन स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है।
योगी कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो फेज-1बी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। करीब 5801 करोड़ रुपये की लागत से चारबाग से वसंतकुंज तक मेट्रो दौड़ेगी। परियोजना से ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को तेज व सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन मिलेगा।