
यूपी सरकार के कुल बजट का 60 फीसदी ही अब तक सरकारी विभाग खर्च कर सके हैं। ऐसे में अगर विभागों को अपना पूरा बजट इस्तेमाल करना है तो उन्हें बचे हुए दिनों में बजट का 40 प्रतिशत खर्च करना होगा, जो मुमकिन नहीं दिखता है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4692 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी। सड़क निर्माण के लिए 271 करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं, यह पुनरीक्षित बजट 332.40 करोड़ से 61 करोड़ रुपये कम हैं।

छिबरामऊ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के आवास पर पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय ने प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा की। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश जल्द ही उत्तम प्रदेश बनेगा। उन्होंने सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच योगी सरकार ने गांवों के लिए तीन बड़े फैसले किए हैं। किसानों के ट्यूबवेलों के लिए 3000 करोड़ की मुफ्त बिजली, गांवों में चकबंदी चौपालों का आयोजन और प्रशासनिक सुगमता के लिए बड़ी क्षेत्र पंचायतों का पुनर्गठन किया जाएगा।
योगी सरकार ने विधानसभा में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की है। सीएम योगी की सौगात से 9 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। शिक्षक संगठनों ने इसे आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के लिए 'संजीवनी' बताया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट चर्चा में कहा कि कोविड के दौरान लौटे 90% प्रवासी मजदूर अब यूपी में ही काम कर रहे हैं। उनके न लौटने से अन्य राज्यों में मैनपावर की कमी हुई हैय़ इसलिए वे अब उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।
UP Budget Session : यूपी विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन गुरुवार को सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार हल्की नोकझोंक और राजनीतिक तंज देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर तंज कसा।
सीएम योगी ने कहा, 'यह हम सब का दायित्व बनता है कि हम अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करें। संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत संवैधानिक प्रमुखों के प्रति सम्मान और आदर का भाव रखें तथा कोई ऐसा आचरण न करें जो देश की भावी पीढ़ी को गलत दिशा की।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का विकास जेपीएनआईसी, गोमती रिवर फ्रंट और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में देखा जा सकता। सपा ने जेपी और लोहिया के सपनों पर कुठाराघात किया है।
UP Budget Session: यूपी बजट सत्र में सीएम योगी विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इससे पहले विधान परिषद में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दावा किया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुपके से कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।