
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम से असंतुष्ट 25620 छात्र-छात्राओं ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 17 मई तक आवेदन मांगे गए थे।

सांगीपुर के लाल बसंत सिंह इंटर कॉलेज में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में कक्षा 1 से 12 तक के शीर्ष 10 सफल छात्रों को विद्यालय के व्यवस्थापक इं. विक्रम प्रताप सिंह ने ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

मानसी गंगा ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राही ने उन्हें सम्मानित किया। मानसी ने अभावों के बीच मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। लक्ष्य फाउंडेशन ने सौम्या राजपूत को भी हाईस्कूल में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

मेधावी प्रिंस चौहान का ग्रामीणों ने किया स्वागतसभी विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर ग्रामीणों ने उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस
डीह के अहल स्थित स्टूडेंट पब्लिक स्कूल में यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान समारोह हुआ। इस समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा साक्षी वर्मा को रेंजर साइकिल प्रदान की गई। द्वितीय स्थान के छात्र को फर्राटा फैन और तृतीय स्थान के छात्र को प्रेस देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई परीक्षार्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। परीक्षा देने के बावजूद उनके अंकपत्र में ‘अनुपस्थित’ लिखा है।
चुनार के उस्मानपुर मोहल्ले में स्थित श्री हीरा लाल वर्मा इंटर कॉलेज में एक समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विजय शंकर सिंह ने छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया।
करमा ब्लाक के हंसवाहिनी इंटर कालेज में बुधवार को विद्यालय के टापरों को सम्मानित किया गया। आंशिका मौर्या ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रतिमा मौर्या और शीतल राव क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा।
शाहगंज के सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल में निदा इमरान ने 88% और इंटरमीडिएट में मिस्बाह खान ने 85% अंक के साथ पहले स्थान हासिल किया। मुफ्त शिक्षा और फीस में रियायत की घोषणा की गई।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सदरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक मनोज कुमार ने सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इंटर में क्रिस्टी, शिवांगी और खुशी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में राशि, रिया और अक्षित एवं अमन ने सफलता हासिल की।