
यूपी बोर्ड ने पिछले साल से ऐसे अंकपत्र देना शुरू किया है जो फटता नहीं है। अंकपत्र का मैटेरियल पेट्रोलियम कचरे से तैयार होता है। ईरान बनाम अमेरिका इजरायल युद्ध से पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई प्रभावित है।

UP Board 12th Exam : यूपी बोर्ड 12वीं में इसी साल से इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। औपचारिक सहमति भी मिल चुकी है। यूपी बोर्ड ने पहले से एक विषय में कंपार्टमेंट की सुविधा दे रखी है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान आजमगढ़ में भारी लापरवाही सामने आई है। इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 12 मार्च को है, लेकिन यहां शुक्रवार को ही प्रश्नपत्र खोल दिया गया। मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी।
यूपी बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दिन टाइम से घर से निकलें। मार्जिन रखें, ऐसा ना हो कि लेट लतीफ पहुंचे और उसी पर ध्यान हो कि एग्जाम टाइम से पहुंच पाएंगे नहीं पहुंच पाएंगे।
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड बेहद सख्त हो गया है। इस बार कॉपी से नोट निकले तो उसे नकल की सामग्री माना जाएगा और छात्र संग कक्ष निरीक्षक पर भी कार्रवाई होगी।
झांसी के 15 वर्षीय शशि शेखर दुबे ने 9 महीनों तक संघर्ष कर आखिरकार अपनी उत्तर पुस्तिकाएं हासिल कर लीं। राज्य सूचना आयोग की सख्ती के बाद यूपी बोर्ड को नियमों के तहत कॉपियां देने पर मजबूर होना पड़ा।
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में से 20 केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्णय लिया है। इससे प्रश्नपत्र या अन्य परीक्षा सामग्री व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं भेजी जा सकेगी।
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा प्रैक्टिकल परीक्षाएं आज शनिवार से शुरू हो रही हैं। पैक्टिकल अंक अपलोड करने में किसी प्रकार गड़बड़ी की आशंका समाप्त करने के लिए बोर्ड ने इस साल दो बार अंक अपलोड करने की व्यवस्था बनाई है।
UPMSP UP Board 10th 12th Exam: वर्ष 2028 में यूपी बोर्ड 10वीं के छह की बजाय सात विषयों की बोर्ड परीक्षा होगी। उसी प्रकार 2030 में यूपी बोर्ड 12वीं में पांच की बजाय छह विषयों की बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।