
यूपी बोर्ड ने पिछले साल से ऐसे अंकपत्र देना शुरू किया है जो फटता नहीं है। अंकपत्र का मैटेरियल पेट्रोलियम कचरे से तैयार होता है। ईरान बनाम अमेरिका इजरायल युद्ध से पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई प्रभावित है।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की 2.75 करोड़ कॉपियों की चेकिंग का काम हो चुका है। बोर्ड की तरफ से जल्द छात्रों के रिजल्ट को घोषित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

यूपी बोर्ड को सभी 75 जिलों से मिली सूचना के अनुसार हाईस्कूल में पंजीकृत 27,54,376 परीक्षार्थियों में से 25,83,055 उपस्थित और 1,71,321 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर में पंजीकृत 24,99,370 छात्र-छात्राओं में से 23,56,983 उपस्थित व 1,42,387 अनुपस्थित रहे।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि परीक्षा में 30 मिनट विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पहले देर से आने पर अनुमति नहीं थी।
UPMSP UP Board 10th 12th Date Sheet 2026 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा कल 18 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। पहले दिन दोनों कक्षाओं की हिन्दी की परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
यूपी बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के दिन टाइम से घर से निकलें। मार्जिन रखें, ऐसा ना हो कि लेट लतीफ पहुंचे और उसी पर ध्यान हो कि एग्जाम टाइम से पहुंच पाएंगे नहीं पहुंच पाएंगे।
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड बेहद सख्त हो गया है। इस बार कॉपी से नोट निकले तो उसे नकल की सामग्री माना जाएगा और छात्र संग कक्ष निरीक्षक पर भी कार्रवाई होगी।
यूपी बोर्ड के विनियम में भले ही 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल नहीं करने का नियम है लेकिन 2026 की बोर्ड परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी को कम उपस्थिति के आधार पर परीक्षा देने से नहीं रोका गया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुचिता बनाए रखने को नई व्यवस्था शुरू की गई है। आपात स्थिति में रिजर्व सेट का इस्तेमाल होगा। रिजर्व सेट प्रश्नपत्र के लॉकर की चाभियां थानेदार के पास होगी। केंद्र के स्ट्रांग रूम में अलग अलमारी में पेपर के सेट रखे जाएंगे।
झांसी के 15 वर्षीय शशि शेखर दुबे ने 9 महीनों तक संघर्ष कर आखिरकार अपनी उत्तर पुस्तिकाएं हासिल कर लीं। राज्य सूचना आयोग की सख्ती के बाद यूपी बोर्ड को नियमों के तहत कॉपियां देने पर मजबूर होना पड़ा।