
-पीएम मोदी के रिकार्ड बनाने पर भाजपा ने प्रदेशभर में मंदिरों में

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर लगातार 4399 दिनों तक पीएम मोदी प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। यह रिकॉर्ड बनाने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी है। पूरी भाजपा इस मौके पर मंदिर-मंदिर दर्शन पूजन में जुटी है।

UP MLC elections: उत्तर प्रदेश की एमएलसी सीटों पर चुनाव होना है। हारी हुई सीटों पर वह नए विकल्प तलाश रही है। निर्दलीय आकाश अग्रवाल सहित कई अन्य पार्टी के संपर्क में भी हैं।

फाल्ट से बेहाल जनता की शिकायत पर देवरिया विधायक ने बिजली अफसरों को अच्छा सब सिखाया। अपने-अपने घरों में चैन से सो रहे बिजली अफसरों की विधायक ने खुद ही बिजली काट दी।
जो व्यक्ति स्वयं अनुशासित होता है, वही व्यवस्था में अनुशासन ला सकता है। यह व्यावहारिक सत्य है कि प्रशासनिक मशीनरी किसी उदाहरण का अनुसरण करने के लिए तभी बाध्य होती है, जब नेतृत्व स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करे।
UP Elections 2027: मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चुनाव से पहले यूपी में भाजपा एक नई टीम भी बनाना चाह रही है। इस मुद्दे पर नई दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक भी हुई है, जिसमें संगठन के नए ढांचे और रणनीतियों पर गहरा मंथन किया गया है।
यूपी में भाजपा की प्रदेश की टीम का पेच फंसा हुआ है। लगातार बैठकों के बाद भी पंकज चौधरी की नई टीम घोषित नहीं हो पा रही है। एक बार फिर इसी पर मंथन के लिए सीएम योगी से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुलाकात की है।
भाजपा ने लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय बनाने के लिए एलडीए की नीलामी में तीन बिल्डरों को पछाड़कर 45 करोड़ में जमीन खरीद ली। जीजामऊ की 5500 वर्ग मीटर की इस जमीन की बिक्री से एलडीए को 19 करोड़ का मुनाफा हुआ है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी सरकारी कार्यालयों और फायर ब्रिगेड स्टेशनों का फायर ऑडिट कराने की मांग की। उन्होंने भाजपा सरकार पर नियमों के चयनात्मक पालन, व्यापारियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।
संविधान ने भले सबको बराबर घोषित किया हो, लेकिन जब सत्ता जाति की छाया में काम करती है तो संवैधानिक समानता लिखित वाक्य से अधिक नहीं रह जाती। उत्तर प्रदेश इस विरोधाभास की सबसे बड़ी प्रयोगशाला रहा और सपा सबसे बड़ा उदाहरण।