
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भाजपा से दूरी की चर्चा के बीच अब सपा को निशाने पर लिया है। सपा नेताओं को सीटों को लेकर अफवाह न फैलाने की नसीहत भी दी है।

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से भी तेज कर दी गई हैं। लखनऊ में आज भाजपा के साथ समन्वय का खाका खींचा जाएगा। इसमें संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव में जुट चुकी भाजपा ने अलग-अलग स्रोतों से जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है। इससे कई विधायकों की नींद उड़ी हुई है। फिलहाल ज्यादा फोकस हारी हुई और कम मार्जिन वाली सीटों पर है।

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश में 86 नामों की पैनलिस्ट जारी की है। इसमें दो उपाध्यक्ष, छह क्षेत्रीय समन्वयक, 12 राज्य प्रवक्ता, 21 स्टेट मीडिया पैनलिस्ट, 45 जिला प्रवक्ता को नियुक्त किया है।
अखिलेश यादव ने अब किसानों से वादे किए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों को इलाज मुफ्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर किसानों को गन्ना मूल्य 24 घंटे में भुगतान होगा। भरपूर बिजली दी जाएगी। खाद, बीज, पानी, सिंचाई की समुचित व्यवस्था होगी।
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे निर्वाचन आयोग ने सोमवार को 33 जिलों के डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यशाला शुरू कर दी है। इसमें ईवीएम और वीवीपैट की फस्ट लेवल जांच प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराने के तरीके बताए जा रहे हैं।
बहुजन समाज पार्टी के वोटरों पर मोदी के मंत्री और आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले की नजरें भी टिक गई हैं। उन्होंने मुरादाबाद में कहा कि बसपा से अपना हक वापस लेना है। आकाश आनंद को भी अपने साथ आने का न्योता दिया।
बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित हाजी दद्दन खां के एआईएमआईएम में शामिल होते ही रिपोर्ट दर्ज हो गई है। एआईएमआईएम यूपी अध्यक्ष शौकत अली के साथ दद्दन खां और कई लोगों पर श्रावस्ती में बिना इजाजत रोड शो करने का आरोप लगा है।
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दल ही नहीं शासन-प्रशासन भी जुट गया है। 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर हर 20 किलोमीटर पर एक हेलीपैड बनाने की तैयारी है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। सरकार के साथ संगठन में बैठकों का दौर जारी है। दो दिनी यूपी दौरे पर आज राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लखनऊ पहुंचेंगे। कोर कमेटी की बैठक के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे।