
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का प्रदर्शन 2024 से भी अधिक बेहतर रहेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है।

विधानमंडल का शुक्रवार से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन मऊ घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद दो दिनों तक शनिवार व रविवार को अवकाश रहेगा और 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट रखा जाएगा।

इस मामले में यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी थी। साफ है कि मऊ में जल्द ही विधानसभा उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए ओमप्रकाश राजभर ने अभी से अपना दांव चल दिया है। उन्होंने कल ही अपना रुख साफ करते हुए कह दिया था कि अब्बास अंसारी के लिए वह हाई कोर्ट जाएंगे।

मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म होने के बाद उनकी सीट भी रिक्त घोषित हो गई है। इस संबंध में यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। अब यहां जल्द विधानसभा उपचुनाव घोषित होगा।

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से जुट गई है। दो दिन पहले कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट ने इस बात पर मोहर भी लगा दी है।

उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सीएम योगी ने वहां 2 रैलियां कीं। वह लगातार कहते रहे कि मिल्कीपुर की जीत का संदेश दूर तक जाएगा। मुख्यमंत्री न केवल मिल्कीपुर के लोगों को सुरक्षा, सुशासन के महत्व को समझाने में कामयाब रहे वहीं फैजाबाद में मिली हार का दाग भी धोने में उन्हें सफलता मिली।

मिल्कीपुर सीट पर बड़ी जीत दर्ज कर बीजेपी ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में फैजाबाद की अयोध्या सीट का बदला चुका लिया है। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सीट पर चंद्रभानु पासवान के चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाल रखी थी वहीं सपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 61 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही, क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ने बूथ के अंदर घुसकर मतदाताओं को धमकाया और अपने पक्ष में वोटिंग कराई है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में वोटरों की ऐसी बाढ़ आई कि आजादी से बाद आज तक का वोटिंग का रिकॉर्ड टूट गया। 1967 में बनी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर इससे पहले 15 बार चुनाव हुए हैं।