
यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी है। इसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। यूक्रेनी अधिकारी के मुताबिक हमलावर की पहचान रूसी नागरिक के तौर पर हुई है।

यूक्रेनी गृहिणियां अपने घरों में 500 डॉलर के FPV ड्रोन्स बनाकर कैसे आधुनिक युद्ध के नियम बदल रही हैं? जानिए 'इंडस्ट्रियल डार्विनिज्म' क्या है और राइनमेटल कंपनी के विवाद की पूरी कहानी, जिसने यूरोप की रक्षा का नजरिया बदल दिया।

मॉस्को में रात भर चली मीटिंग में व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद थे और उन्होंने साफ कर दिया कि यह समझौता तभी संभव है, जब उसके कब्जे वाले इलाकों को मान्यता दी जाए और वहां से यूक्रेन अपना किनारा कर ले। हालांकि यूक्रेन के लिए ऐसा स्वीकार करना आसान नहीं होगा।

रूस ने यूक्रेन पर एक और हमला बोला है। चार दिनों के अंदर यह यूक्रेन पर चौथा बड़ा ड्रोन हमला है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस बार भी पावर ग्रिड पर निशाना लगाया गया। इन हमलों से अमेरिका द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंद कराने के प्रयासों को भी ठेस पहुंची है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने शुक्रवार को X पर एक पोस्ट में कहा कि EU और NATO सीमा के करीब इस तरह का हमला यूरोपीय महाद्वीप पर सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है और ट्रांसअटलांटिक समुदाय के लिए एक परीक्षा है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद जेलेंस्की का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर तानाशाहों से निपटने का यही तरीका है, तो फिर अमेरिका को पता है कि अब क्या करना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि उन्होंने अभी-अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बहुत अच्छी और सार्थक टेलीफोन बातचीत की है। यह बातचीत ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो आवास पर होने वाली उनकी यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक से पहले हुई।
रूस और यू्क्रेन के बीच जारी युद्ध में मॉस्को की तरफ से एक बार फिर कीव पर कहर बरपाया गया है। मिसाइलों और ड्रोन्स के जरिए किया गया यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ट्रंप और जेलेंस्की की जल्दी ही सीजफायर के लिए मुलाकात होने वाली है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नए साल से पहले बहुत कुछ तय हो सकता है। हम एक भी दिन बर्बाद नहीं कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उच्च स्तर की बैठक पर सहमति बन गई है और हम जल्द मिलने जा रहे हैं।
पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि रूस-यूक्रेन और इजरायल-फिलिस्तीन जंग के दौरान हवा में घुले गोला-बारूद और मिसाइलों से हवा में घुली जहरीली गैसें बेकसूर पक्षियों की जान ले रही हैं।